bjp leader aishwary choudhary

बिजनौर सदर विधायक के पति ने पूर्व बीजेपी सांसद पर लगाए गंभीर आरोप

932 0

बिजनौर। पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी ने मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर अन्य बीजेपी नेताओं के साथ सदर विधायक के पति ऐश्वर्य चौधरी (Aishwary Choudhary) पर बीजेपी कार्यकर्ता नितेंद्र का पुलिस से उत्पीड़न कराने का आरोप लगाया था। इस आरोप को विधायक के पति ऐश्वर्य चौधरी (Aishwary Choudhary) ने निराधार बताते हुए इसे पूर्व सांसद का षड्यंत्र बताया है।

UP Budget Session: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर सपा-कांग्रेस का सदन से वॉकआउट

इस आरोप को विधायक के पति ऐश्वर्य चौधरी(Aishwary Choudhary) ने निराधार बताते हुए इसे पूर्व सांसद का षड्यंत्र बताया है। आरोप लगाया कि जिला पंचायत चुनाव में लाभ उठाने के लिए इस षड्यंत्र को रचा गया।

विधायक पति का पूर्व सांसद पर गंभीर आरोप

बिजनौर के पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी ने अन्य बीजेपी नेताओं के साथ कल एसपी ऑफिस पहुंचकर सदर विधायक सूचि चौधरी के पति ऐश्वर्य चौधरी(Aishwary Choudhary) पर बीजेपी कार्यकर्ता नितेंद्र के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की थी। इसे लेकर विधायक सूची चौधरी के पति ऐश्वर्य चौधरी(Aishwary Choudhary) ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा उनके फोन पर लगातार चुनाव को लेकर फोन किया जा रहा था।

जिला पंचायत चुनाव को लेकर रची गई थी साजिश

ऐश्वर्य चौधरी (Aishwary Choudhary) का कहना है कि यह फोन षड्यंत्र के तौर पर पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र द्वारा रचित साजिश के तहत कराया जा रहा था। उनका यह भी आरोप है कि इसकी शिकायत उन्होंने एसपी डॉ. धर्मवीर से की थी। इसके चलते एसपी ने व्यक्ति के फोन को पुलिस द्वारा मंगवाकर अपने पास रख लिया था। आरोप लगाया कि यह साजिश जिला पंचायत के चुनाव को लेकर रची गई थी।

उन्होने कहा कि, ‘मैं अपनी पत्नी के साथ लगभग 10 दिनों से विधानसभा सत्र के दौरान लखनऊ में था। मैं जब आज लौटा तो मुझे मीडिया से पता चला कि बीजेपी के नेताओं द्वारा मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचकर चुनाव में नुकसान पहुंचाने की साजिश की जा रही है। यह घटना निराधार है। मेरे द्वारा किसी भी व्यक्ति या बीजेपी के कार्यकर्ता को फोन पर कोई भी धमकी नहीं दी गई है। न तो किसी प्रकार से पुलिस द्वारा उत्पीड़न कराया गया है’।

Related Post

Umar

मतदान कर्मियों को बंधक बना हंगामा करने के आरोप में सात गिरफ्तार

Posted by - April 28, 2021 0
बलिया। जिले के दोकटी क्षेत्र के शिवपुर नौरंगा गांव में सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Chunav) सम्पन्न होने के…
Chandrashekhar Upadhyay

‘नीरज चौरसिया’ को जानते हैं भागवत, नरैण व चम्पत दादू?: चंद्रशेखर उपाध्याय

Posted by - January 14, 2024 0
लखनऊ। 22अक्टूबर 1990, मथुरा गोवर्धन मार्ग पर स्थित एक विद्यालय के छात्रावास में अर्द्ध-रात्रि डॉ. चन्द्रभान गुप्ता (भारतीय जनता पार्टी…
G-20

G-20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, स्थानीय गीतों पर थिरके

Posted by - June 25, 2023 0
ऋषिकेश। उत्तराखंड के नरेंद्र नगर में G-20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने को 46 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल के रविवार को जौलीग्रांट…