Amitabh Thakur

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर 2024 में लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

645 0

लखनऊ: यूपी कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर (Amitabh Thakur) 2024 में लोकसभा सीट से लड़ने का मन बना रहे है। अमिताभ ठाकुर ने रविवार को ऐलान किया है कि बलिया (Baliya) लोकसभा सीट से 2024 में अपनी अधिकार पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। अमिताभ ठाकुर (Amitabh Thakur) को सालभर पहले ही योगी सरकार ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी थी, बाद में रेप के आरोपी को बचाने के मामले में ठाकुर को जेल भेजा गया था।

हालांकि, तब वह जेल में थे, ठाकुर को 6 माह बाद जमानत मिली थी। इससे पहले ठाकुर ने सीएम योगी के खिलाफ यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उन्होंने सांस्कृतिक विशेषताओं के कारण बलिया जिले को चुना है और चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि बलिया को ‘बागी बलिया’ (क्रांतिकारी बलिया) के रूप में जाना जाता है।

सावन में दो साल बाद शुरू होगी कांवड़ यात्रा, उत्तराखंड डीजीपी ने की बैठक

स्वतंत्रता संग्राम में विशेष रूप से 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में यहां का बड़ा योगदान था। बलिया के चित्तू पांडे ने स्वतंत्रता आंदोलन की अगुवाई की थी। पूर्व आईपीएस अधिकारी ठाकुर ने कहा कि वह ‘पूरी ताकत और समर्पण’ के साथ एक बेहतर समाज के लिए लड़ेंगे। अमिताभ ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव आयोग में पंजीकृत होने की प्रक्रिया में है. इससे पहले अमिताभ ने अगस्त 2021 में इस पार्टी की शुरुआत की घोषणा की थी। बाद में उनकी गिरफ्तारी और जेल में बंद रहने की वजह से पूरी प्रक्रिया नहीं हो पाई थी।

ED बुलावे पर बोले संजय राउत- मुझे रोकने की साजिश है, गिरफ्तार करो

Related Post

CM Yogi

जनभागीदारी से और भव्य होगा उत्तर प्रदेश दिवस- 2026: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - January 21, 2026 0
लखनऊ:- प्रदेश के प्रत्येक जनपद की सक्रिय सहभागिता, सांस्कृतिक विविधता और विकास की साझा चेतना के साथ उत्तर प्रदेश दिवस-2026…
CM Yogi

पुलिस में एक लाख नई भर्ती इसी वर्ष: योग्य, क्षमतावान,नौजवान यूपी पुलिस बल का बनेंगे हिस्सा: Yogi

Posted by - April 28, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी। उन्होंने युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए…