Dhoni

भारत के पूर्व कप्तान धोनी का जन्मदिन, इंग्लैंड में काटा केक

479 0

नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आज गुरुवार (7 जुलाई) को 41 साल के हो गए हैं। भारत को तीन आईसीसी खिताब व दो वर्ल्ड कप जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इस समय अपने बर्थडे (Birthday) का जश्न इंग्लैंड (England) में परिवार संग मना रहे है। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो इंस्टाग्राम पर पत्नी साक्षी धोनी ने शेयर किया है, जिसमे धोनी नए लुक में नजर आ रहे हैं। मंद मुस्कान के साथ धोनी ने चमकीले अंदाज में केक काटा।

आपको बता दें कि बीते 4 जुलाई को धोनी और साक्षी की शादी की सालगिरह भी थी, इनकी शादी को 12 साल हो गए हैं। इस साल माही ने परिवार और दोस्तों के संग खास अंदाज में जश्न मनाया। पत्नी साक्षी धोनी ने धोनी के केक कटिंग का जो वीडियो शेयर किया है उसमे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी दिख रहे हैं। इस समय पंत भारतीय क्रिकेट टीम के साथ इंग्लैंड के दौरे पर हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार (7 जुलाई) को होने वाले पहले टी20 टीम का हिस्सा नहीं है, इस वजह से उन्होंने धोनी के साथ जमकर मस्ती की।

Edible Oil: खाने के तेल में फिर आई गिरावट, देशभर में होगी एक कीमत

क्रिकेट के इतिहास में धोनी इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने तीन आईसीसी खिताब जीते हैं, उनकी कप्तानी में भारत ने साल 2007 में पाकिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीता। वहीं, 2013 में इंग्लैंड की ही धरती पर उनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती. धोनी युग के बाद भारतीय टीम 9 साल से आईसीसी खिताब जीत नहीं जीत पाई है। उसके बाद साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराया।

बैंगन कटलेट बनाने का देखें आसान तरीका, मिलेगा लाजवाब स्वाद

Related Post

Alyssa Healy

ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हेली ने महेंद्र सिंह धोनी का तोड़ा ये रिकॉर्ड, बनाया नया कीर्तिमान

Posted by - September 27, 2020 0
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर एलिसा हेली ने टी-20 क्रिकेट में रविवार को नया कीर्तिमान बना दिया…
Andrew Symonds

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू की क्वींसलैंड में कार दुर्घटना से हुई मौत

Posted by - May 15, 2022 0
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट (australian cricket) के दिग्गज एंड्रयू साइमंड्स (Andrew Symonds) की क्वींसलैंड में एक कार दुर्घटना (Car Accident)…