टीएमसी में शामिल हुए गोवा के पूर्व सीएम लुइजिन्हो फलेरियो

633 0

कोलकाता। गोवा के पूर्व सीएम और कांग्रेस के पूर्व विधायक नेता लुइजिन्हो फलेरियो आज टीएमसी में शामिल हो गये। कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में टीएमसी में लुइजिन्हो फलेरियो के साथ पूर्व आईपीएस अधिकारी लवू ममलेदार, साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता एन शिवदास और पर्यावरणविद् राजेंद्र शिवाजी काकोडकर सहित 10 नेता शामिल हुए। इसके पहले वह पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। इस अवसर पर टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी उपस्थित थे।

लुइजिन्हो फलेरियो ने टीएमसी में शामिल होने के अवसर पर कहा कि उन्हें गर्व हो रहा है कि टीएमसी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले उन्होंने विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया है, लेकिन मेरा इस्तीफा कांग्रेस परिवार के एकजुट करने के लिए इस्तीफा है। मेरी यात्रा पश्चिमी तट से शुरू हुई थी और अब पूर्वी तट पर हैं। वह एक कांग्रेसी हैं और उन्होंने 40 सालों से कांग्रेस में रहे हैं। कांग्रेसी के रूप में उनका समान आदर्श और कार्यक्रम हैं।

लुइजिन्हो फलेरियो ने कहा कि उनका लक्ष्य कांग्रेस परिवार को एकजुट करना है। जहां एकता रहती है। वहीं ताकत है। फिलहाल कांग्रेस परिवार बंटा हुआ है। टीएमसी कांग्रेस, वाइआरएस कांग्रेस, शरद कांग्रेस और इंदिरा कांग्रेस। उनका लक्ष्य कांग्रेस परिवार को एकजुट करना है। उनका मूल लक्ष्य बीजेपी को हराना है। फिलहाल गोवा रसातल में जा रहा है। बड़ी समस्या बेरोजगारी है।

बीजेपी जब से सत्ता में आयी है, चाहे आर्थिक नीति हो। बीजेपी ने देश को 40 साल पीछे लेकर गई है। वहां अच्छी सरकार की अवश्यकता है। वहां अनैतिक खनन लूट चल रही है। उन्होंने कहा, ममता बनर्जी एक स्ट्रीट फाइटर है। उनकी तरह ही देश को एक लड़ाकू नेता की जरूरत है।

ममता ने लुइजिन्हो फलेरियो का किया स्वागत

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने लुइजिन्हो फलेरियो को टीएमसी में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि वे एक साथ मिलकर गोवा में लड़ाई लड़ेंगे। बता दें पूर्व सीएम ने सोमवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद मंगलवार की शाम को कोलकाता पहुंच गए थे। उनके इस्तीफे के साथ ही टीएमसी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी।

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 18 सीटों पर जीत हासिल की थी। बीजेपी को 14 सीटें मिली थी। अब टीएमसी लुइजिन्हो फलेरियो के सहारे गोवा में विस्तार की योजना बनाई है।

Related Post

AK Sharma

“कुष्ठाश्रम” जैसी भेदभावपूर्ण शब्दावली हटाना मानव गरिमा और सामाजिक समानता की दिशा में बड़ा कदम: एके शर्मा

Posted by - February 17, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण और…
Swami Vasudevanand Saraswati

सीएम योगी के क्रियाकलापों में दिखती है प्रदेश को उन्नति के पथ पर ले जाने की प्रतिबद्धताः स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती

Posted by - December 27, 2024 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के आयोजन और इसके लिए योगी सरकार द्वारा की जा रही अभूतपूर्व व्यवस्था पर…
CM Bhajan Lal

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी पार्टी है: भजनलाल शर्मा

Posted by - October 24, 2024 0
झुंझुनू। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने गुरुवार काे झुंझुनू विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी…
Food Safety

श्रद्धालुओं की सहूलियत सीएम योगी की सर्वोच्च प्राथमिकता

Posted by - January 27, 2026 0
लखनऊ। माघ मेले में उमड़े आस्था के जनसैलाब के बीच श्रद्धालुओं की सुविधाओं व स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी…
Amit Shah

बंगाल की भूमि भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई, पैसा खाने वालों को भेजेंगे जेल : गृह मंत्री शाह

Posted by - March 23, 2021 0
गोसाबा । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के गोसाबा में एक जनसभा को…