तीन राज्यों में हार के बाद फॉर्म में आई सरकार,किसानों को दिया ये तोहफा

956 0

नई दिल्ली। बीजेपी तीन राज्यों में हार के बाद अब 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए शायद कोई गलती नहीं करना चाहती है तभी केंद्र में मौजूद मोदी सरकार ने नए साल पर कृषि कर्ज की किस्त समय पर चुकाने वाले किसानों को ब्याज माफी समेत कई तोहफे देने की तैयारी कर रही है। ब्याज छूट से सरकारी खजाने पर 15,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

साथ ही किसानों को तत्काल राहत देने के बारे में एक प्रस्ताव यह है कि सही समय पर कृषि ऋण की किस्त चुकाने वाले किसानों पर चार प्रतिशत ब्याज का भार पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाए। अभी किसानों को तीन लाख रुपये तक का ऋण सात प्रतिशत की ब्याज दर से दिया जाता है। मंत्रिमंडल बैठक की जानकारी देते विधिमंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि समय पर ब्याज भरने वाले किसानों को सरकार की तरफ से पहले ही तीन प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। अब बाकी बची चार प्रतिशत ब्याज दर से भी उन्हें निजात दिलाने की तैयारी की जा रही है।

इसके अलावा अगर सूत्रों की माने तो इसके अलावा खाद्यान्न फसलों के लिए होने वाले बीमा के लिए किसानों को प्रीमियम भरने से भी मुक्ति मिल सकती है। बागवानी फसलों के बीमा प्रीमियम को भी कम किया जा सकता है। अभी किसानों को खरीफ फसलों पर दो प्रतिशत, रबी फसलों पर डेढ़ प्रतिशत और बागवानी एवं व्यावसायिक फसलों पर पांच प्रतिशत प्रीमियम देना होता है। शेष प्रीमियम का भुगतान केंद्र सरकार तथा संबंधित राज्य सरकारें आधा-आधा करती हैं। सूत्रों के अनुसार, किसान अभी खरीफ तथा रबी फसलों पर करीब पांच हजार करोड़ रुपये का प्रीमियम भर रहे हैं। यदि प्रीमियम में छूट दी गई तो किसानों का बोझ और कम हो जाएगा। फसल वर्ष 2017-18 के दौरान देश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 4.79 करोड़ किसानों को लाभ मिला।

फिल्फाल ये उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्र सरकार किसानों के लिए और भी कई कल्याणकारी योजनाए ला सकती है जिससे किसानों का संर्वांगीण विकास हो और आने वाले समय में उनके लिए और भी कई नए अवसर हों।’

Related Post

Banana

कश्मीर से लेकर पंजाब तक लोगों का रास आ रही कुशीनगर के केले की मिठास

Posted by - October 8, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) घोषित बुद्ध महापरिनिर्वाण की धरती कुशीनगर के केले (Banana)…
AK Sharma

नगर निकाय केवल सेवा प्रदाता नहीं, बल्कि शहरी विकास के सक्रिय भागीदार बनें: एके शर्मा

Posted by - November 8, 2025 0
नई दिल्ली/लखनऊ: नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित…
cm yogi

योगी ने कहा: बुलडोजर चलाने के लिए हिम्मत चाहिए, इन्हें तो बुलडोजर देखते ही आ जाएगा हार्ट अटैक

Posted by - September 4, 2024 0
प्रयागराज । प्रयागराज के फूलपुर स्थित इफको परिसर के केंद्रीय विद्यालय में आयोजित जनपद स्तरीय वृहद रोजगार एवं ऋण वितरण मेले…
Road Safety

सड़क हादसों पर लगाम: यूपी में ‘राहवीर’ और ‘सड़क सुरक्षा मित्र’ का विस्तार

Posted by - December 23, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं (Road Accident)  को रोकने और जागरूकता बढ़ाने…