संजय मांजरेकर कमेंटरी पैनल से आउट

पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर को कमेंटरी पैनल से आउट, नाखुश थी BCCI

845 0

नई दिल्ली। कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल को स्थगित व भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज को रद्द कर दिया था। इन सबके बीच भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने संजय मांजरेकर को लेकर भी एक बड़ा कदम उठाया है।

भारत के पूर्व बल्लेबाज और मौजूदा कमेंटेटर को बीसीसीआई ने अपने कमेंटरी पैनल से निकाल दिया

भारत के पूर्व बल्लेबाज और मौजूदा कमेंटेटर को बीसीसीआई ने अपने कमेंटरी पैनल से निकाल दिया है। दुनिया में बड़े कमेंटेटरों की लिस्ट में शुमार मांजरेकर पिछले तीन वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे हैं। आईसीसी के लगभग हर इवेंट से भी जुड़े रहे हैं, लेकिन उन्हें भारत-दक्षिण अफ्रीका की वनडे सीरीज के लिए कमेंटेटरों के पैनल में जगह नहीं दी गई, यहां तक कि आगामी आईपीएल से भी उन्हें बाहर रखने की बात कही जा रही है।

कोरोनावायरस का इफेक्ट : 16 मार्च से सुप्रीम कोर्ट में केवल छह बेंच बैठेगी

बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक बोर्ड पूर्व बल्लेबाज के काम से खुश नहीं था

भारत-दक्षिण अफ्रीका का पहला वनडे बारिश की वजह से रद्द होने की वजह से इस बात की अधिक चर्चा नहीं हो पाई थी लेकिन अब जब यह बात सामने आ गई है। तो बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक बोर्ड पूर्व बल्लेबाज के काम से खुश नहीं था। बता दें कि मुंबई के पूर्व कप्तान रह चुके मांजरेकर लगातार अपने बयान और सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से विवादों से घिरे रहते हैं। यहां तक कि कई बार खिलाड़ी भी उनकी आलोचना कर चुके हैं।

Related Post

Narendra Giri

मुगलों की जगह सड़कों पर लिखें देशभक्तों के नाम, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरी की मांग

Posted by - March 31, 2021 0
हरिद्वार। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरी (Narendra Giri) ने दिल्ली में मुगलों के नाम पर बनी सड़कों के नाम बदल…
Gorakhnath University

सोशल मीडिया पर हैशटैग गोरखनाथ यूनिवर्सिटी को मिला अपार समर्थन

Posted by - April 8, 2023 0
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (Gorakhnath University ) गोरखपुर पूर्वांचल के साथ पूरे देश भर में चिकित्सा शिक्षा की विभिन्न विधाओं…
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने अपने जन्मदिन पर शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें

Posted by - November 28, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस ईशा गुप्ता का गुरुवार को जन्मदिन है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर फैन्स को एक खास…