देश में कोरोना मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, 24 घंटे में मिले 18,987 नए केस

674 0

नई दिल्ली। देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। देश में त्योहारों का दौर शुरू हो गया है। इस दौरान बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जिसके चलते अब कोरोना के मामले भी बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,987 नए मामले सामने आए हैं और 246 लोगों की मौत हो गई है। वहीं बीते दिन 13 अक्टूबर को 15,823 नए मामले सामने आए थे और 226 लोगों की मौत हो गई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 18,987 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में तीन हजार अधिक हैं। वहीं इस दौरान 246 लोगों की मौत हुई है। हालांकि बीते 24 घंटे में 19,808 लोग स्वस्थ भी हुए हैं लेकिन कल की तुलना में यह आंकड़ा कम है। इसके अलावा भारत में अब कोरोना के 2,06,586 सक्रिय मरीज बचे हैं।  देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,51,435 हो गई है, वहीं अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 3,33,62,709 हो गई है।

वैक्सीनेशन का आंकड़ा 97 करोड़ के करीब
भारत में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 96,82,20,997 हो गया है। वहीं बीते 24 घंटे में 35,66,347 कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गईं। वहीं अब तक वैक्सीनेशन का आंकडा 96,82,20,997 पहुंच गया है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, 13 अक्टूबर तक कुल 58,76,64,525 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं 13 अक्टूबर को 13,01,083 सैंपल टेस्ट किए हैं।

मुंबई में कोरोना के 481 नए मामले मिले

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस के 481 नए मामले सामने आए हैं और तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस दौरान 461 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। शहर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 7,49,074 हो गई है। अब तक कुल 7,25,282 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं अब तक कुल 16,167 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। शहर में एक्टिव मामलों की संख्या 5,114 है।

केरल में भी बढ़े कोरोना के मामले
केरल में कोरोना का कहर लगातार जारी है। यहां पिछले 24 घंटों में कोविड-19 महामारी के 11079 नए मामले सामने आए। और 24 घंटे में 123 मरीजों की जान चली गई और 9972 लोग ठीक भी हुए। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या अब 97,630 हो गई है। बता दें कि कल की तुलना में आज तीन हजार से अधिक मामले बढ़ गए। बुधवार को जारी आंकड़े के मुताबिक केरल में पिछले 24 घंटों के अंदर 7,823 लोग आए थे। देश भर से दर्ज हो रहे कुल मामलों का लगभग 60 फीसदी हिस्सा केरल से सामने आ रहा है। वहीं केरल के स्कूलों में एक नवंबर से कक्षाएं फिर से शुरू होने जा रही हैं।

 

Related Post

Savin Bansal

हालात कितने भी कठिन हों, शिक्षा नहीं रुकेगी—होनहार बेटियों के भविष्य में DM सविन की पहल

Posted by - January 9, 2026 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) विषम परिस्थितियों से जूझ रही होनहार बेटियों की शिक्षा को पुनर्जीवित कर उनके उज्ज्वल…
CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

Posted by - March 8, 2024 0
दंतेवाड़ा। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास पर आज शुक्रवार को बस्तर…
Dehradun-Tanakpur Express

देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी, उत्तराखंड के यात्रियों को मिली बड़ी सौगात

Posted by - October 17, 2025 0
उत्तराखंड के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है — रेल मंत्रालय, भारत सरकार ने देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस (Dehradun-Tanakpur Express) …
CM Dhami

इगास पर लोकसंस्कृति के संरक्षण का संकल्प: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - November 1, 2025 0
मुख्यमंत्री आवास में आज इगास पर्व बड़े हर्ष–उल्लास, पारंपरिक आस्था और सांस्कृतिक गौरव के साथ भव्य रूप से मनाया गया।…