Gujarat

भारी बारिश से गुजरात में आया जल प्रलय, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

538 0

अहमदाबाद: गुजरात (Gujarat) में भारी बारिश ने कहर बरसा रखा है, इस कारण इन दिनों तबाही का मंजर दिख रहा है। शहर से लेकर गांव तक हर जगह बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के जिलों के लिए भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। बाढ़ की मार ने पूरे राज्य में अब तक 83 लोगों की जान ले ली है। इसके अलावा 31,000 से अधिक लोगों को अब तक सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इस बारिश ने तो मानों लोगो को मुसीबत में डाल दिया है और लोगो के अंदर डर बस गया है।

खतरे के निशान से ऊपर बह रही ओरंगा नदी वलसाड और आसपास में बाढ़ आ सकती है। इन इलाकों में 14 इंच तक बारिश हुई है। वलसाड के निचले इलाके कश्मीरा नगर,बरुदिया वाड,हनुमान भगड़ा समेत कई इलाके डूब गए है। यहां 500 से अधिक लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया। NDRF, दमकल और प्रशासन की बाकी टीमें पूरी रात लोगों को बाहर निकालने का काम करती रही।

कनाडा में महात्मा गांधी की प्रतिमा से हुआ खिलवाड़, भारत नाराज

भारी बारिश के बाद राजपीपला के एक फर्नीचर शो रूम में पानी घुस गया। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (एसईओसी) के अनुसार, बुधवार को सुबह छह बजे से 10 बजे के बीच चार घंटे में जूनागढ़, गिर सोमनाथ, डांग और अमरेली में 47 मिमी से 88 मिमी के बीच बारिश हुई। बारिश की वजह से 51 राज्य राजमार्ग और 400 से अधिक पंचायत मार्ग भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

बच्चों के आधार कार्ड बनवाने में नहीं आएगी समस्या, लिया गया बड़ा फैसला

Related Post

cm dhami

सरकार पत्रकारों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील: सीएम धामी

Posted by - January 9, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस…
CM Yogi

जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से ध्यान दें अधिकारी: सीएम योगी

Posted by - August 22, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता,…

विपक्षी दलों की ‘चाय पर चर्चा’, कांग्रेस- सरकार नहीं सुन रही, सड़क से संसद तक लड़ाई लड़नी होगी

Posted by - August 3, 2021 0
पेगासस जासूसी, तीनों नए कृषि कानूनों व महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए विपक्ष लंबी लड़ाई पर…