बिल्डिंग का स्लैब गिरने से पांच लोगों की मौत

1295 0

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। उल्हासनगर इलाके में एक आवासीय बिल्डिंग के स्लैब (building slab collapsed) गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन से चार लोगों के फंसे होने की आशंका जाहिर की है। ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने बयान जारी कर कहा है कि फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक बड़ा स्लैब पांचवे फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर गिर गया। इमारत का नाम साई सिद्धी है जो उल्हासनगर के नेहरू चौक पर स्थित है. यह घटना रात साढ़े नौ बजे के करीब की बताई गई है। यह बिल्डिंग पांच फ्लोर की थी।

म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अधिकारी फायर ब्रिगेड टीम के साथ घटनास्थल पर है। ये लोग मलबे में फंसे लोगों को निकालने में लगे हुए हैं।

Related Post

गोवा: आपत्तिजनक बयान देने के बाद सीएम सावंत ने दी सफाई- मुझे दर्द है, मैं बयां नहीं कर सकता

Posted by - July 30, 2021 0
गोवा में एक समुद्र तट पर दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले पर सीएम प्रमोद सावंत…
CM Dhami

सीएम धामी ने चमोली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे

Posted by - September 2, 2023 0
गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को जनपद चमोली में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का एरियल सर्वेक्षण…
Adani Airport

अडानी एयरपोर्ट ग्रुप लखनऊ में भर्ती के नाम पर फर्जीवाड़ा, जालसाजों ने युवाओं को ठगा

Posted by - March 7, 2021 0
लखनऊ। अडानी एयरपोर्ट (adani airport) ग्रुप लखनऊ में फर्जी भर्ती निकालकर जालसाजों ने युवाओं को ठगा है। जालसाजों ने सोशल…