fire

घर में लगी आग में पांच लोगों की जलकर मौत, सीएम भजनलाल ने जताया शोक

473 0

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा के जैसल्या गांव के यादव मार्केट स्थित एक घर में आग (Fire) लगने से पांच लोग जिंदा जल गए। मृतकों में 3 बच्चे और उनके माता-पिता शामिल हैं। इस घटना पर राज्य के सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने दुख जताते हुए प्रशासन को घायलों का उचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, आग सबसे पहले घर में रखे गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) में लगी। आग इतनी ज्यादा थी कि हादसे में पूरा परिवार ही जिंदा जल गया। इस दुर्घटना में मरने वाले सभी लोग बिहार के निवासी हैं, जो जयपुर के एक घर में रह रहे थे। हादसे की सूचना के बाद दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।

सीएम भजनलाल ने शोक व्यक्त करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, ‘जयपुर के विश्वकर्मा में भीषण आग की चपेट में आने से 5 नागरिकों के असामयिक निधन का समाचार हृदय विदारक है।

परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। घायलों को समुचित उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।’

Related Post

CM Nayab Singh

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने की कृषि विभाग और मंडी बोर्ड की परियोजनाओं की समीक्षा

Posted by - June 6, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा किसानों और खेतीहर मजदूरों के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा…
CM Dhami

यात्रा प्राधिकरण गठित करने पर मुख्यमंत्री का फोकस, बोले- अगले वर्ष की चारधाम यात्रा की तैयारी में अभी से जुटें अधिकारी

Posted by - November 21, 2024 0
देहरादून। चारधाम यात्रा – 2024, के सकुशल सम्पन्न होने के साथ ही प्रदेश सरकार, आगामी चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) की…
Savin Bansal

ट्रैफिक चेकिंग में नई सख्ती, रात्रि में ड्रग्स टेस्टिंग भी होगी, डीएम के निर्देश

Posted by - November 27, 2025 0
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने बृहस्पतिवार को ऋषिपर्णा सभागार में जिला स्तरीय नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक…