जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटाया

फिच इंडिया ने भी भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटाया

924 0

नई दिल्ली। रेटिंग एजेंसी फिच इंडिया ने कहा है कि वित्त वर्ष 2021 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में बढ़त दर 5.5 फीसदी रह सकती है। इसके साथ ही नकारात्मक जोखिम बना रह सकता है। इससे पहले सरकार के अर्थव्यवस्था में छाई सुस्ती को दूर करने के तमाम प्रयासों के बीच फिच ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए विकास दर के 4.6 फीसदी रहने की संभावना जताई थी। वहीं 2020-21 के लिए 5.6 फीसदी और 2021-22 के लिए 6.5 फीसदी का अनुमान जताया गया था।

2018-19 में विकास दर थी 6.8 फीसदी

2018-19 में विकास दर 6.8 फीसदी रही थी। इस हिसाब से देखा जाए तो फिर इसमें करीब 1.8 फीसदी की गिरावट है। विश्व की सभी रेटिंग एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भी भारत के जीडीपी अनुमान को काफी घटा दिया है। मूडीज ने मार्च 2020 में समाप्त हो रहे वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का अनुमान 5.8 फीसदी से घटाकर 4.9 फीसदी कर दिया है। फिच ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए विकास दर के 4.6 फीसदी रहने की संभावना जताई है। वहीं 2020-21 के लिए 5.6 फीसदी और 2021-22 के लिए 6.5 फीसदी का अनुमान जताया है।

दिशा पाटनी जानें कैसे खुद को मीठा खाने से हैं रोकती? ये है स्पेशल ट्र‍िक

जुलाई-सितंबर में भारत की आर्थिक विकास दर घटकर महज 4.5 फीसदी थी विकास दर

जुलाई-सितंबर, 2019 की तिमाही के दौरान भारत की आर्थिक विकास दर घटकर महज 4.5 फीसदी रह गई, जो लगभग साढ़े छह साल का निचला स्तर है। यह लगातार छठी तिमाही है जब जीडीपी में सुस्ती दर्ज की गई है। इससे पहले जनवरी-मार्च, 2013 तिमाही में जीडीपी विकास दर 4.3 फीसदी रही थी, वहीं एक साल पहले की समान अवधि यानी जुलाई-सितंबर, 2018 तिमाही में यह सात फीसदी रही थी। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में विकास दर पांच फीसदी रही थी।

केंद्र सरकार ने भी जताया ये अनुमान

इससे पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 की विकास दर का अनुमान जारी किया था। इसके मुताबिक चालू वित्त वर्ष में जीडीपी पांच फीसदी रहेगी, जो पिछले एक दशक में सबसे कम है। सरकार बजट के बाद फरवरी महीने में वित्त वर्ष का दूसरा अनुमान जारी करेगी।

विश्व बैंक ने की विकास दर के अनुमान में कटौती

विश्व बैंक ने कहा है कि वित्त वर्ष 2019-2020 में भारत की जीडीपी में बढ़त दर सिर्फ पांच फीसदी रह सकती है। लेकिन अगले वित्त वर्ष में भारत के जीडीपी में विश्व बैंक ने 5.8 फीसदी बढ़त का अनुमान जताया है। यह वर्ल्ड बैंक के अनुमान में बड़ी कटौती है। इससे पहले अक्तूबर माह में विश्व बैंक ने कहा था कि वित्त वर्ष 2019-20 के लिए भारत के जीडीपी में छह फीसदी की ग्रोथ हो सकती है।

IMF के अनुसार इतनी हो सकती है वृद्धि दर

IMF ने अक्टूबर में भारत की 2019 की आर्थिक वृद्धि की दर को 6.1 फीसदी और 2020 में इसके सात फीसदी तक पहुंच जाने का अनुमान लगाया था।

Related Post

भारतीयों को सुझाए ये कारगर उपाय

कोरोना पॉजिटिव इटली के 11 मुसाफिरों का इलाज करने वाली डॉक्टर ने भारतीयों को सुझाए ये कारगर उपाय

Posted by - March 24, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना के ख़िलाफ़ जंग में भारत बेहद अहम मोड़ पर खड़ा है। देश में कुल संक्रमित मामलों की…
Nitin Gadkari took a dip in the Triveni Sangam

उत्तर प्रदेश ने कठिन कार्य को भी सरलतापूर्वक बनाया संभवः नितिन गडकरी

Posted by - February 16, 2025 0
महाकुम्भनगर। तीर्थराज प्रयागराज में महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh)के महासमागम की दिव्यता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन यहां दिग्गजों का तांता…
Investment

आज नवाबों की नगरी में बरसेंगे 50 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव

Posted by - January 9, 2023 0
लखनऊ। फरवरी में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-23 (UP GIS-23) से पहले जिला प्रशासन और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) लखनऊ…

मुफ्त सुविधा पर बॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी, सबकुछ फ्री में देंगे तो भिखारी कोई काम नहीं करेंगे

Posted by - July 3, 2021 0
कोरोना संकट के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट ने भिखारियों को मुफ्त खाना व पानी दिए जाने की जनहित याचिका पर सुनवाई…