रमजान में पहला रोजा शनिवार को

रमजान में पहला रोजा शनिवार को, सबसे बड़ा 14 घन्टे 58 मिनट का होगा 30वां रोजा

1038 0

सोनभद्र। अल्लाह की इबादत का सबसे ज्यादा पाक (पवित्र) महीना रमजान में पहला रोजा शनिवार को रखा जायेगा। वहीं सबसे लंबी अवधि का 30वां रोजा 14 घंटे 58 मिनट का होगा।

शुक्रवार को चांद का दीदार होते ही देश में रमजान के पहले रोजे की तारीख मुकर्रर हो गयी

शुक्रवार को चांद का दीदार होते ही देश में रमजान के पहले रोजे की तारीख मुकर्रर हो गयी। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर हालांकि इस बार मस्जिदों में तरावीह की नमाज नहीं अदा की जाएगी। मुस्लिम समुदाय के लोग घरों में ही रह कर अल्लाह तआला से मुल्क को खतरनाक विषाणु से आजाद करने की दुआ करेंगे।

शनिवार को पहले दिन सेहरी का समय सुबह 4:07 बजे और इफ्तार का समय शाम 6:27 बजे तक

शनिवार को पहले दिन सेहरी का समय सुबह 4:07 बजे और इफ्तार का समय शाम 6:27 बजे तक है। इस तरह पहला रोजा 14 घंटे 20 मिनट का होगा वही 30वां रोजा सबसे लंबा लगभग 14 घण्टे 58 मिनट का होगा।

वैश्विक महामारी कोरोना के कारण देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मस्जिदों को ऐहतियात के तौर पर आम श्रद्धालुओं के लिये बंद रखा गया है। यही कारण है कि इस बार रमजान में तरावीह मस्जिदों में अदा नहीं की जा रही है। मुस्लिम अपने-अपने घरों में ही तरावीह की नमाज अदा कर रहे हैं। वही अल्लाहताला से दुआ कर रहे हैं कि कोरोना के संक्रमण से पूरे देश को निजात मिल सके।

भारत के आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबर,विदेशी मुद्रा भंडार तीन अरब डॉलर बढ़ा

जिले की उरमौरा मस्जिद के इमाम मौलाना मजहरुल हक ने अपील की है कि लोगबाग अपने घरों में ही इबादत करें घर से बाहर ना निकले। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। अल्लाह से दुआ करें कि देश को इस वैश्विक महामारी से जल्द से जल्द निजात मिले।

मुस्लिम घर में रहकर ही तरावीह की नमाज पढ़ें और पांचों वक्त की नमाज घर पर ही अदा करें

उन्होंने कहा कि मुस्लिम घर में रहकर ही तरावीह की नमाज पढ़ें और पांचों वक्त की नमाज घर पर ही अदा करें। उधर रमजान का चांद दिखते ही लोग रोजे की तैयारी में जुट गए। शुक्रवार की सुबह ही दुकान खुलने पर मुस्लिमों ने रमजान की तैयारी को लेकर बाजारों में खरीदारी की। जिला प्रशासन ने खजूर और सेवई की कुछ दुकानों को भी खोलने का इजाजत दी है जिससे लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

Related Post

एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश

एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश

Posted by - March 30, 2021 0
जाली नोटों का अवैध कारोबार करने वाले तस्करों ने लॉकाडाउन के बाद सूबे में एक बार फिर अपनी जड़ें मजबूत करनी शुरू कर दी है। इसका खुलासा आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा पांच दिन पूर्व नोएडा से गिरफ्तार किये गये जाली नोटों के सौदागर सदर अली ने पूछताछ में किया है एटीएस को सदर की फरार पत्नी की सरगर्मी से तलाश है उस पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है इसके साथ ही एटीएस सदर के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह की ब्रेन हैमरेज से हुई मौत एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक सदर अली की पत्नी मुमताज की तलाश में टीमें लगायी गयी हैं। गिरफ्तार किये गये सदर अली ने अपना नेटवर्क बरेली, कानपुर नगर व लखनऊ समेत अन्य शहरों में फैला रखा था। वह यूपी के कई तस्करों को पाकिस्तान से आने वाले जाली नोटों की सप्लाई करता था। बीते कुछ माह में भी नकली नोटों की सप्लाई किए जाने के तथ्य सामने आए हैं। सदर के जरिये इस गिरोह से जुड़े सप्लायरों की तलाश की जा रही है। पूर्व में पकड़े गए कई तस्करों के बारे में भी पड़ताल शुरू की गई है। गिरफ्तार किये गये तस्कर सदर से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यूपी में बांदा से जुड़े कई गिरोह पश्चिम बंगाल से जाली नोट लाकर उनकी सप्लाई लखनऊ समेत अन्य शहरों, एनसीआर व दिल्ली तक कर रहे हैं। पूर्व में इस गिरोह के कई सदस्य पूर्व में पकड़े भी जा चुके हैं। उनसे भी पूछताछ में सामने आया था कि जाली नोट पाकिस्तान से बंगलादेश व नेपाल के जरिये यहां सप्लाई किए जा रहे हैं।गौरतलब है कि जाली नोटों की तस्करी में वांछित चल रहे मालदा (पश्चिम बंगाल) निवासी 25 हजार रुपये के इनामी सदर अली को 24 मार्च को एटीएस ने नोएडा के महामाया फ्लाई ओवर के पास गरिफ्तार किया था। रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव…
cm yogi

अपवित्र हुए धर्म स्थलों की पुर्नस्थापना के लिए चले अभियान: सीएम योगी

Posted by - January 27, 2023 0
लखनऊ/जालौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को राजस्थान के भीनमाल, जालौर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में जीर्णोद्धार एवं मूर्ति…
रवींद्र रैना लश्कर-ए-तैयबा के निशाने पर

जम्मू-कश्मीर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना लश्कर-ए-तैयबा के निशाने पर

Posted by - December 5, 2019 0
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के निशाने पर हैं। रैना ने…

गरीबी से तंग होकर इस महिला ने की थी आत्महत्या की कोशिश, आज हैं इतने करोड़ की मालकिन

Posted by - October 2, 2019 0
नई दिल्ली। जिंदगी में इतने उतार-चढ़ाव होते हैं जिसकी वजह से हम कभी कभी हार मान लेते हैं। ऐसा ही…