भांगड़ा पा ले

फिल्म ‘भांगड़ा पा ले’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, तीन जनवरी को होगी रिलीज

907 0

नई दिल्ली। फिल्म निर्माताओं ने सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन की अभिनीत फिल्म ‘भांगड़ा पा ले’ का पहला पोस्टर जारी किया है। बता दें कि यह फिल्म 3 जनवरी, 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले यह फिल्म इसी साल 13 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। फिर इसके बाद रिलीज डेट एक नवंबर बढ़ा दी गई थी।

‘फिल्म ‘भांगड़ा पा ले’ 3 जनवरी, 2020 को रिलीज होने के लिए तैयार

फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म ‘भांगड़ा पा ले’ का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। तरण ने ट्वीट किया कि ‘फिल्म ‘भांगड़ा पा ले’ 3 जनवरी, 2020 को रिलीज होने के लिए तैयार है। स्‍नेहा तौरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी कौशल, रुखसार ढिल्लो और श्रिया पिलगांवकर मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस करेंगे।

आरएसवीपी ने फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा करने के लिए एक विचित्र वीडियो ट्विटर पर शेयर किया। वीडियो में शाहरुख खान के घर मन्नत और सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सनी और रुखसार जमकर डांस करते हैं। भीड़ से घिरे दो सुपरस्टार के घरों के सामने सनी और रुखसार ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस उनको गिरफ्तार कर लेती है।

दोनों शाहरुख खान व सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘करण-अर्जुन’ के गाने ‘भांगड़ा पा ले’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं। रुखसार के साथ साथ स्‍नेहा तौरानी भी इस फिल्म से निर्देशक के तौर पर डेब्यू कर रही है। वह निर्देशक रमेश तौरानी की बेटी है। रॉनी स्क्रूवाला के बैनर ‘आरएसवीपी’ तले बनने वाली फिल्म ‘भंगड़ा पा ले’ का ट्रेलर और गाना पहले जारी हो चुका है।

Related Post

राहुल गांधी

राहुल का पीएम पर हमला, आधे चुनाव के बाद तय है कि भाजपा हार रही है

Posted by - May 4, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार यानी आज सुबह दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दावा…
उत्तर प्रदेश में गैर जमानतीय वारण्टों का तामीला-निस्तारित किया गया

उत्तर प्रदेश में गैर जमानतीय वारण्टों का तामीला-निस्तारित किया गया

Posted by - April 4, 2021 0
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव निर्वाचन-2021 के तहत सूबे के डीजीपी एचसी अवस्थी ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को मुख्यालय…
Kangana Ranaut

मैं सुप्रीम कोर्ट से भी पूछना चाहती हूं कि यह क्या मध्यकालीन युग है : कंगना

Posted by - January 8, 2021 0
मुंबई। बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक तौर पर शोषण आरोप लगाया है। कंगना ने बताया…
सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

Posted by - July 28, 2020 0
नई दिल्ली। दिवंगत बॉलीवुड एक्टरर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीवनगर थाना में बेटे की…