प्रियंका गांधी

पहले वह आपसे दो करोड़ नौकरियों का वादा करेंगे, फिर वह आपको बेवकूफ बोलेंगे: प्रियंका गांधी

718 0

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर मोदी सरकार की ‘क्रोनोलोजी’ (कालक्रम) समझाया है। उन्होंने कहा कि पहले वह आपसे नौकरियां का वादा करेंगे, फिर वह सरकार बनाएंगे, फिर वह आपको ‘फूल’ (बेवकूफ) बनाएंगे।

बता दें कि प्रियंका गांधी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उस बयान को लेकर ट्वीट किया है, जिसमें वह कह रहे थे कि पहले आप ‘क्रोनोलोजी’ समझिए। शाह ने कहा था कि पहले नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) आएगा, इसके बाद राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) आएगा।

प्रियंका ने कई बिंदुओं में ट्वीट कर कहा कि  यंगिस्तान मैदान में डटा रहेगा

प्रियंका ने कई बिंदुओं में ट्वीट कर कहा कि पहले वो आपसे दो करोड़ नौकरियां का वादा करेंगे। फिर वो सरकार बनाएंगे। फिर वो सरकार बनाएंगे। फिर वो देश का संविधान बर्बाद करेंगे। फिर आप प्रोटेस्ट करेंगे। फिर वो आपको ‘फूल’ (बेवकूफ) बोलेंगे, लेकिन यंगिस्तान मैदान में डटा रहेगा।’

बता दें कि बीते मंगलवार को एएनआई को दिए इंटरव्यू में गृह मंत्री ने एनआरसी को लेकर दिए गए पुराने बयानों और प्रधानमंत्री मोदी के हालिया बयान को लेकर किए गए सवाल के जवाब में कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने सही कहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में एनआरसी को लागू करना अभी विचार में भी नहीं है इसलिए इस पर चर्चा करने की कोई जरूरत नहीं है। पीएम मोदी ने ठीक कहा है कि पूरे देश में एनआरसी लागू करने के मुद्दे पर न तो कैबिनेट में चर्चा हुई है और न ही संसद में पेश किए नागरिकता संशोधन बिल में ही इसका जिक्र है।

पीएम के इस बयान के बाद गृह मंत्री शाह के पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पीएम के इस बयान के बाद गृह मंत्री शाह के पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे । जिसमें शाह कहते हैं कि आप क्रोनोलॉजी समझ लीजिए। पहले कैब (अब सीएए) आने जा रहा है, कैब आने के बाद एनआरसी आएगा और यह सिर्फ बंगाल के लिए नहीं आएगा, पूरे देश के लिए आएगा। शाह के ये वीडियो अप्रैल, मई 2019 के बताए जा रहे हैं।

Related Post

CM Dhami

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए पेट्रोलियम भंडार की स्थापना की गई

Posted by - June 28, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को ओएनजीसी कम्युनिटी सेंटर, देहरादून में आयोजित ऑल इण्डिया ऑइल सैक्टर…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2025 की दी बधाई और शुभकामनाएं

Posted by - December 31, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2025 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने एनडी तिवारी को दी श्रद्धांजलि

Posted by - October 18, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की जयंती…