Bank

सुप्रीम कोर्ट परिसर के अंदर बैंक में लगी आग, मचा हड़कंप

627 0

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) में आज एक बार फिर से आग लगने की घटना सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) परिसर में स्थित यूको बैंक (UCO Bank) में आज यानी मंगलवार सुबह आग लग गई, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और जल्द ही आग पर पूरी तरह काबू पाने में जुट गई। बैंक (Bank) में आग लगने की यह जानकारी दिल्ली दमकल सेवा (Delhi Fire Service) को करीब सवा नौ बजे मिली। इसके बाद दमकल की 5 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

फिलहाल, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बैंक में आग लगने की वजहों का पता नहीं चल पाया है और कुछ नुसकान हुआ है या नहीं, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली के रोहिणी कोर्ट की दूसरी मंजिल पर स्थित जजों के चैंबर के पास आग लग गई थी। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया था कि रोहिणी कोर्ट की दूसरी मंजिल पर रूम नंबर 210 में आग लगी थी, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। आग जजों के कक्ष के पास के कमरे में एक एयर कंडीशनर में लगी थी।

जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में 2 पाकिस्तानी समेत लश्कर के 3 आतंकवादी ढेर

इससे कुछ दिन पहले ही मुंडिका अग्निकांड में 27 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, चार जून को पूर्वी दिल्ली के पुष्पांजलि एन्क्लेव इलाके के एक अस्पताल में शनिवार शाम आग लग गई थी। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी।

सीएम धामी से कनाडा के उच्चायुक्त ने की भेंट, निवेश की संभावनाओं पर की चर्चा

Related Post

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने किसान महापंचायत को लगाई फटकार, ‘आपने शहर का गला घोंट रखा है’

Posted by - October 1, 2021 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में किसान महापंचायत की तरफ से जंतर-मंतर पर सत्याग्रह की अनुमति मांगी गई है। शुक्रवार को…
इंदिरा जयसिंह जैसी औरतों की कोख से पैदा होते हैं दुष्कर्मी

पंगा : कंगना रनौत बोलीं-इंदिरा जयसिंह जैसी औरतों की कोख से पैदा होते हैं दुष्कर्मी

Posted by - January 23, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयान देने के लिए जानी जाती हैं। इस बार कंगना सुप्रीम…
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने दिल्ली स्थित निर्माणाधीन उत्तराखण्ड निवास का किया निरीक्षण

Posted by - June 24, 2023 0
देहरादून। मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित निर्माणाधीन “उत्तराखंड निवास” के चल रहे कार्यों का निरीक्षण…