फिर तो मोहन भागवत और ओवैसी का DNA भी एक हुआ- RSS प्रमुख पर दिग्विजय का तंज

740 0

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि देश में रहने वाले सभी का डीएनए एक ही है, जो चाहते हैं कि मुसलमान यहां नहीं रहें, वो सच्चे हिन्दू नहीं हैं। भागवत के इसी बयान पर बयानबाजी का दौर जारी है, अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर हिंदुओं और मुसलमानों का डीएनए एक ही है, तो धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनाने का क्या फायदा है?

सीहोर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा की तो इसका मतलब है कि मोहन भागवत और ओवैसी का डीएनए भी एक ही है। इससे पहले दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि भागवत जी, कृपया आपके हिंदू राष्ट्रवादी समूहों के लोगों को समझाएं। जब हम सभी का एक ही DNA है तो फिर “लव जिहाद” कैसा?”

मध्य प्रदेश के सीहोर में दिग्विजय सिंह ने कहा कि, यदि हिंदुओं और मुसलमानों का डीएनए एक ही है तो फिर धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून की क्या आवश्यकता है। लव जिहाद के खिलाफ कानून की क्या जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि मोहन भागवत और ओवैसी का डीएनए भी एक ही है।

गौरतलब है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रविवार को कहा था कि सभी भारतीयों का डीएनए एक है, चाहे वे किसी भी धर्म के हों। उन्होंने कहा था कि हिंदू-मुस्लिम एकता भ्रामक है क्योंकि वे अलग-अलग नहीं, बल्कि एक हैं. पूजा करने के तरीके के आधार पर लोगों में भेद नहीं किया जा सकता।

आरएसएस प्रमुख ने कहा था कि , यदि कोई कहता है कि मुसलमानों को भारत में नहीं रहना चाहिए तो वह हिन्दू नहीं है। हम एक लोकतंत्र में हैं। यहां हिन्दुओं या मुसलमानों का प्रभुत्व नहीं हो सकता। यहां केवल भारतीयों का वर्चस्व हो सकता है।

 

 

 

Related Post

जनसंख्या का विस्फोट

स्वास्‍थ्य मंत्रालय को मिली चेतावनी, लॉकडाउन के बाद हो सकता है जनसंख्या का विस्फोट

Posted by - May 4, 2020 0
देहरादून। पूरी दुनिया सहित भारत भी कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है। इस पर लगाम कसने के लिए सरकार लगातार…

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दोहराया मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ का संकल्प

Posted by - March 1, 2021 0
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोहनिया में काशी क्षेत्र के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री…
Dharmendra Pradhan

कानून पर सवाल उठाने वालों का डरना स्वभाविक, अपराधियों से भरी पड़ी है कांग्रेसः धर्मेंद्र प्रधान

Posted by - August 21, 2025 0
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिहं की पुण्यतिथि व तृतीय हिंदू गौरव दिवस के अवसर पर अलीगढ़ में…
CM Vishnu Dev Sai

योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री साय को उपहार में भेजा आमों का टोकरा

Posted by - August 10, 2024 0
रायपुर। उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से उपहार में काकोरी-आमों का टोकरा पाकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव…