Anurag Kashyap

अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज, लटकी गिरफ्तारी की तलवार

1468 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ वसोर्वा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई हैं। एफआईआर में कश्यप के खिलाफ आरोपों में दुष्कर्म, गलत इरादे से रोकने और महिला का अपमान करना शामिल है। इसके बाद अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

पायल घोष के वकील नितिन सतपुते ने बुधवार तड़के अपने असत्यापित ट्विटर अकाउंट पर जारी एक बयान में प्राथमिकी का विवरण साझा किया है। बता दें कि एफआईआर मंगलवार देर रात दर्ज की गई है।

दूरसंचार कंपनियों में बिकवाली के दबाव में शेयर बाजार लाल निशान पर बंद

सतपुते ने पोस्ट में लिखा, पायल घोष की एफआईआर अंतत: दर्ज की गई, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गलत बर्ताव, गलत इरादे से रोकना और महिला का अपमान करने पर आईपीसी के तहत यू / एस 376 (1), 354, 341, 342 सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पायल ने अपने सत्यापित ट्विटर अकाउंट पर शनिवार को कश्यप के खिलाफ आधिकारिक रूप से मीटू आरोप लगाए थे। आरोप लगाने के एक दिन बाद एक साक्षात्कार में उन्होंने दावा किया कि कश्यप ने साल 2014 में उनके सामने अपने कपड़े उतारे और उनसे छेड़छाड़ करने की कोशिश की।

Related Post

शक्ति कपूर

बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर का छलक पड़ा दर्द, प्रवासी मजदूरों को डेडिकेट किया ये गाना

Posted by - May 21, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने चरित्र अभिनेता शक्ति कपूर ने लॉकडाउन के बीच अपने घर-परिवार से दूर फंसे प्रवासी मजदूरों…
बायोपिक पर रोक बरकरार

पीएम मोदी की बायोपिक पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने निर्माता की अर्जी को किया खारिज

Posted by - April 26, 2019 0
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने पीएम मोदी पर बनी बायोपिक को लेकर फिल्म के निर्माताओं को बड़ा झटका दिया है।…
सुष्मिता सेन

पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन 25 साल की उम्र मां बन, रूढ़वादिता को दी चुनौती

Posted by - July 14, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड की कई दिग्गज अभिनेत्रियां खुद ही अपने बच्चों की परवरिश करती हैं। किसी के बच्चे होने के…