Kriti Sanon

फिल्म ‘गणपत हीरोइन कृति सेनन का धमाकेदार लुक सामने आया

2597 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म ‘गणपत’ का अब एक के बाद एक कई धमाकेदार लुक सामने आ रहे हैं। टाइगर श्रॉफ के साथ कृति सेनन लीड रोल में नजर आएंगी। इससे पहले आपने कृति सेनन का ऐसा अंदाज नहीं देखा होगा। अब सामने आए नए मोशन पोस्टर में एक्ट्रेस का धमाकेदार लुक नजर आ रहा है।

कृति सेनन के साथ दूसरी बार नजर आएंगे टाइगर

इस फिल्म में टाइगर (Tiger Shroff) कृति सेनन के साथ दूसरी बार नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने फिल्म हीरोपंती में साथ काम किया था। बतौर लीड ये दोनों की पहली फिल्म थी। टाइगर ने मोशन पोस्ट शेयर करते हुए खुशी जाहिर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि वे कृति के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) द्वारा साझा की गई पोस्ट

 

कृति लग रहीं हैं कमाल की

इस पोस्टर में कृति बाइक राइड करती नजर आ रही हैं। कृति की काफी कूल रेसर लुक में लग रही हैं। इसे देख कर लग रहा है कि राइडर लुक में कृति धमाल करने के लिए तैयार हैं। दोनों ही स्टार्स को देख कर यही लग रहा है कि ‘गणपत’ का फी थ्रिलिंग होने वाली है। इससे पहले भी कृति सेनन को फीचर करता हुआ एक मोशन पोस्टर सामने आया है।

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) द्वारा साझा की गई पोस्ट

 

पहले भी सामने आया था एक मोशन पोस्टर

बता दें कि इससे पहले टाइगर ने एक और मोशन पोस्टर इंस्टाग्राम पर साझा किया था। इस पोस्टर में भी कृति बाइक पर धमाके करती दिख रही थीं। इस पोस्टर में उन्हें पीछे से दिखाया गया था। बता दें, टाइगर ने और कृति की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है।

Related Post

साक्षी-अजितेश के बाद पीएम को लेकर इस एक्ट्रेस ने जताई नाराजगी, ट्वीट कर बताई वजह

Posted by - July 17, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।इसी बीच एक बार फिर मोदी को लेकर…

रंगोली चंदेल के ‘सस्ती कॉपी’ बयान पर तापसी ने कहा ?

Posted by - July 14, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क।  बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने आखिरकार अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन का उन्हें ‘सस्ती कॉपी’ कहे जाने पर…
डब्बू रत्नानी का कैलेंडर लॉन्च

डब्बू रत्नानी का कैलेंडर लॉन्च, टॉपलेस नजर आईं भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी

Posted by - February 18, 2020 0
मुंबई। बीते 25 सालों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन काम और रंगीन मिजाज के लिए मशहूर फैशन फोटोग्राफर डब्बू…