Covid-19

देश में पिछले 24 घंटे में बढ़े आंकड़े, Covid-19 के 20,528 नए मामले

520 0

नई दिल्ली: देशभर में Covid-19 के मामलों में आज फिर से उछाल देखने को मिला है। Covid-19 के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1 लाख 43 हजार 449 पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 20,528 नए मरीज सामने आये है, जबकि 49 लोगों की मौत हो गई है। शनिवार के मुकाबले आज करीब 500 ज्यादा केस मिले हैं। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 199.98 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है।

देशभर में कोरोना संक्रमण की वजह से अब तक होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 5 लाख 25 हजार 709 तक पहुंच गई है। 17 जुलाई को ये लगातार चौथा दिन है जब कोरोना के मामले 20 हजार से अधिक आए हैं, यह आंकड़ा काफी डराने वाला है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नए केस में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। इससे पहले शनिवार को देशभर में कोरोना के 20,044 नए मामले सामने आए थे, जबकि इस अवधि के दौरान 56 मरीजों की मौत हो गई थी। शुक्रवार यानी 15 जुलाई को देशभर में कोरोना के 20,038 मामले सामने आए थे। 14 जुलाई को कुल 20,139 नए केस दर्ज किए गए थे।

अब तक कितने लोगों को वैक्सीन की खुराक?

17 जुलाई को कोविड डेली पॉजिटिविटी रेट 4.80 फीसदी दर्ज की गई। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार कोविड-19 (COVID-19) के लिए 16 जुलाई तक 86 करोड़ 94 लाख 25 हजार 632 नमूनों का परीक्षण किया गया है, इनमें से 3 लाख 92 हजार 569 नमूनों की जांच शनिवार को की गई थी। शनिवार तक देश भर में कोविड वैक्सीन की कुल 199.97 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें शनिवार तक 5.48 करोड़ से अधिक एहतियाती खुराक शामिल हैं। इसके अलावा 3.79 करोड़ से अधिक 12-14 आयु वर्ग के बच्चों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

मानसून सत्र से पहले आज केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

Related Post

युवा हल्ला बोल ने बढ़ाया अपना कुनबा, अब जिला स्तर पर बनेगी इकाई, युवाओं के मुद्दों पर जोर

Posted by - August 15, 2021 0
देश आज 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, इस मौके पर युवा हल्ला बोल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम ने वीडियो…

नवनिर्वाचित असम सरकार के शपथ ग्रहण में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

Posted by - May 12, 2026 0
गुवाहाटी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को असम पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में…
CM Yogi

योगी सरकार की पहल, दीपावली पर चटख रंगों से जगमगाएंगे वनटांगिया गांव

Posted by - October 26, 2024 0
लखनऊ/गोंडा। आदिवासी और वनवासी समाज को मुख्यधारा में लाने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के अनवरत प्रयासों का सकारात्मक…
CM Yogi

सीएम योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, विंध्य कॉरिडोर का किया निरीक्षण

Posted by - October 30, 2023 0
मिर्जापुर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) सोमवार को मिर्जापुर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi…