Bar

जश्न मना रहे बार में हुई भयंकर गोलीबारी, 14 की मौत

436 0

जोहान्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग के सोवेटो टाउनशिप इलाके के बार (Bar) में भयंकर गोलीबारी हुई। पुलिस ने जानकारी दी है कि, बार में हुई गोलीबारी में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पता नहीं लगा सकी है कि बार में ऐसा क्या हुआ था की जो इतनी भीषड़ गोलीबारी हुई।

पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात एक मिनीबस टैक्सी से कुछ लोग आकर बार में जमकर गोलीबारी की। घटना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू की कि ये भयंकर गोलीबारी क्यों हुई? गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों और एक अन्य घायल व्यक्ति को क्रिस हानी बरगवनथ अस्पताल ले जाया गया है।

गौतेंग प्रांत के पुलिस आयुक्त लेफ्टिनेंट जनरल इलियास मावेला ने बताया कि घटनास्थल पर मिले कारतूसों की संख्या देखकर लगता है कि ये अपराधी प्रवृत्ति के लोगों का एक बड़ा गिरोह था, जिन्होंने बार में घुसकर इतनी अधिक गोलीबारी का बार के संरक्षकों को गोली मारी। मावेला ने बताया कि ‘प्राथमिक जांच से पता चलता है कि वहां पर घटना के समय मौजूद लोग एक लाइसेंस वाले बार में जश्न मना रहे थे।

अवैध असलहा फैक्ट्री का एसटीएफ ने किया भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि ‘अचानक इन लोगों ने गोलियों की आवाज सुनी और बार से बाहर निकलने की कोशिश की। इस घटना के पीछे मकसद क्या है इस बारे में फिलहाल हमारे पास पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस हमले में ‘हाई कैलिबर’ बन्दूकों का इस्तेमाल किया गया है और वे अंधाधुंध ढंग से गोलीबारी कर रहे थे। पुलिस जांच पुरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

पंचतत्व में विलीन हुईं साधना गुप्ता, बेटे प्रतीक ने दी मुखाग्नि

Related Post

putin-alina

70 साल की उम्र में पुतिन बनेंगे पिता, गर्लफ्रेंड अलीना फिर हुई प्रेग्नेंट

Posted by - May 10, 2022 0
मास्को। यूक्रेन पर हमले की रणनीति बना रहे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Putin) को कई पर मोर्चे पर जूझना पड़…