kannouj Police

कन्नौज : विवाद सुलझाने गई पुलिस के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग

971 0

कन्नौज । जिले में जमीन का विवाद सुलझाने गई पुलिस (Kannauj police) के सामने ग्रामीणों के बीच बवाल हो गया। देखते ही देखते ग्रामीणों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गांव में बवाल फायरिंग को देखकर पुलिस को मौके से अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। गांव में बवाल की सूचना के बाद पुलिस फोर्स  (Kannauj police) को तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद से अरोपी फरार हैं। 

गायत्री ने रिश्तेदारों के नाम खरीदी थीं संपत्तियां, ED को मिले पुख्ता सबूत

छिबरामऊ कोतवाली इलाके के कूकापुर गांव में एक पक्ष ने सार्वजनिक रास्ते में बोरिंग को लेकर विवाद हो गया था। विवाद की सूचना पर डायल 112 के सिपाही (Kannauj police) गांव में विवाद सुलझाने के लिए पहुंचे थे।

गांव में पुलिस को आते देख ग्रामीणों ने फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों द्वारा हो रही ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को देखकर सिपाही को मौके से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।

आजम खान को हमसफर रिजॉर्ट से सरकारी जमीन को करना पड़ेगा खाली

सिपाहियों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद गांव में पुलिस फोर्स (Kannauj police) को तैनात कर दिया गया। फायरिंग करने वाले आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। घटना के बाद से आरोपी गांव से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस (Kannauj police) ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर, बाइक और कार को कब्जे में लिया है।

Related Post

Keshav Maurya

विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता और देरी बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री

Posted by - January 30, 2026 0
सिद्धार्थनगर / लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज सिद्धार्थनगर जनपद का भ्रमण किया।…
CM Yogi

कबड्डी में भी उप्र की टीम ने पहली बार जीता है स्वर्ण पदक, सीएम योगी ने दी बधाई

Posted by - October 3, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा गुजरात में हो रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने…
Republic Day

गणतंत्र दिवस को भव्य तरीके से मनाने के लिए योगी सरकार ने शुरू की तैयारी

Posted by - January 24, 2024 0
लखनऊ। रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपरांत पूरी तरह से भक्ति मय व राममय हो चुके उत्तर प्रदेश में 26…
AK Sharma

हमारी सनातन संस्कृति में हजारों वर्ष से महिलाओं को सम्मान मिल रहा

Posted by - October 26, 2023 0
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के…

पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय जल्द करेगी विजिलेंस

Posted by - February 28, 2021 0
आय से अधिक सम्पत्ति की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) शीघ्र ही समाजवादी पार्टी के विधायक एवं पूर्व मंत्री मनोज कुमार पांडेय को बयान दर्ज कराने के लिए शीघ्र ही नोटिस भेजा जाएगा। शासन के आदेश पर विजिलेंस ने उनके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति की शिकायतों की खुली जांच शुरू कर दी है। गोपनीय जांच में शिकायतें प्रथमदृष्ट्या सही पाए जाने के बाद खुली जांच के आदेश दिए गए हैं।   फतेहपुर : स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नजदीकी रहे प्रेमदत्त तिवारी का निधन बिजलेंस के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय से आय से अधिक सम्पत्ति मामले में पूछताछ की जाएगी। इसके लिए उनको नोटिस भेजा जाएगा। मनोज पांडेय पर अपने क्षेत्र के दलित परिवार की जमीन अवैध ढंग से हथियाने का भी आरोप है। शिकायतें मिलने पर सरकार ने विजिलेंस के माध्यम से पहले गोपनीय जांच कराई। जांच में आरोप प्रथमदृष्ट्या सही पाए गए। जांच रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद शासन ने विजिलेंस को मनोज पांडेय के विरुद्ध खुली जांच करने का आदेश दे दिया। विजिलेंस अब शिकायतों से संबंधित साक्ष्य जुटाने के साथ ही मनोज पांडेय से पूछताछ भी करेगी। खुली जांच में दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। रायबरेली जिले की ऊंचाहार सीट से विधायक मनोज पांडेय सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। जांच के शिकंजे में फंसने वाले वह तीसरे पूर्व मंत्री हैं। सपा सरकार में मंत्री रहे मो. आजम खां के विरुद्ध एसआईटी व गायत्री प्रसाद प्रजापति के विरुद्ध विजिलेंस जांच की जांच चल रही है। एसआईटी जल निगम भर्ती घोटाले में मो. आजम खां को दोषी ठहरा चुकी है। गायत्री प्रजापति के विरुद्ध तो आय से अधिक संपत्ति की जांच चल रही है