रियलिटी शो बिग ब्रदर

रियलिटी शो बिग ब्रदर में महिला कंटेस्टेंट का दुष्कर्म, वीडियो लीक होने के बाद जांच शुरू

1149 0

नई दिल्ली। रियलिटी शो बिग ब्रदर के स्पेनिश एडिशन में दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। खबरों के अनुसार एक महिला कंटेस्टेंट कारलोटा प्राडो को खुद के ‘रेप का वीडियो’ देखने पर मजबूर किया गया।

रियलिटी शो बिग ब्रदर में कंटेस्टेंट को खुद के ‘रेप का वीडियो’ दिखाए

शो में कंटेस्टेंट को खुद के ‘रेप का वीडियो’ दिखाए जाने की घटना सामने आने के बाद जब मामला बढ़ गया तब शो के ग्लोबल प्रोड्यूसर एंडेमोल शाइन ग्रुप ने गलती मानी। इसके साथ ही घटना पर खेद जताया है।

नहीं बच्ची ने लता मंगेशकर का गाया गाना, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

वीडियो दिखाए जाने के बाद महिला कंटेस्टेंट ने कहा था कि ‘प्लीज, सुपर। रोक दो। प्लीज।’

बता दें शो बिग ब्रदर में मौजूद महिला कंटेस्टेंट और आरोपी के बीच शो के दौरान ही रिश्ता शुरू हुआ। शो के कंटेस्टेंट ने एक शराब पार्टी की। इसी दौरान महिला का रेप भी किया और बाद में महिला कंटेस्टेंट को इसे दिखाया भी गया। शो के सुपर की ओर से अचानक घटना का वीडियो दिखाए जाने के बाद महिला कंटेस्टेंट ने कहा था कि ‘प्लीज, सुपर। रोक दो। प्लीज।’

घटना का वीडियो ऑन एयर नहीं किया गया था, लेकिन हाल ही में यह स्पेनिश मीडिया में लीक हो गया

बीबीसी में छपी खबर के मुताबिक 2017 में हुई। हालांकि इस घटना का वीडियो ऑन एयर नहीं किया गया था, लेकिन हाल ही में यह स्पेनिश मीडिया में लीक हो गया है। इसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई है। वहीं दूसरी तरफ आरोपी जोस मारिया लोपेज़ के वकील ने आरोपों को खारिज किया है। वहीं, इस घटना के खुलासे के बाद कई कंपनियों ने कहा है कि वह अब इस शो को विज्ञापन नहीं देंगी।

Related Post

फेसबुक का ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

फेसबुक का ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, दुबई के हैकिंग ग्रुप का है हाथ

Posted by - February 8, 2020 0
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया साइट फेसबुक के ट्विटर, इंस्टाग्राम और मैसेंजर अकाउंट के हैक होने की…
JNU

फीस बढ़ोत्तरी वापस लेने व VC हटाने की मांग पर JNU छात्र और शिक्षक संघ अड़े, किया मार्च

Posted by - January 9, 2020 0
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में बीते पांच जनवरी को हिंसा हुई थी। इसके विरोध में कैंपस के…