PM Kisan Samman

किसानों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, खाते में आएंगे इतने हजार रुपए

731 0

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM kisan Samman Nidhi) के तहत लाभ पाने वाले किसानों (Farmer) के लिए अच्छी खबर है। बहुत जल्द किसानों के खाते में 2000 रुपये की जगह 4000 रुपये की किस्त आ सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मोदी सरकार जल्द लाभार्थी किसानों को तोहफा दे सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि को डबल करने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो किसानों को हर साल 6000 रुपये की जगह 12000 रुपये तीन किश्तों में मिल सकते हैं।

सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की जिसमें पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली राशि को दोगुना करने पर भी चर्चा की गई है। हालांकि, अभी इस पर कोई फैसला अभी नहीं किया गया है।

BHU में सुब्रमण्य भारती के नाम से स्थापित होगी चेयर : पीएम मोदी

PM kisan Samman Nidhi बता के तहत किसानों के खाते में सालाना 6,000 रुपये भेजे जाते हैं। ये पैसे 3 किस्तों में भेजे जाते हैं. हर किस्त में 2,000 रुपये भेजे जाते हैं. हर 4 महीने में एक किस्त आती है। PM Kisan पोर्टल के मुताबिक, स्कीम की पहली किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है। दूसरी किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई के बीच किसानों के खाते में पहुंचती है। तीसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है।

2019 में शुरू हुई थी योजना

मोदी सरकार ने 24 फरवरी 2019 को PM kisan Samman Nidhi Yojna शुरू की थी। इस स्कीम के तहत सरकार छोटे किसानों को हर साल 6000 रुपये तीन किस्तों में देती है। पहली किस्त एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है। दूसरी किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई और तीसरी किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर तक किसानों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर कर दी जाती है।

Related Post

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यशाला में हुए शामिल

Posted by - October 9, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) आज राजधानी रायपुर स्थित सिविल लाइन के कन्वेंशन हॉल में आयोजित जनजातीय…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात कर जानी शिकायत की स्थिति, अधिकारियों को दिए निर्देश

Posted by - July 25, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने गुरुवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को…
Athar Parvez

अतहर परवेज संग रिटायर SI गिरफ्तार, मार्शल आर्ट के नाम पर देते थे आतंकी ट्रेनिंग

Posted by - July 14, 2022 0
पटना: बिहार में पटना पुलिस ने कार्रवाई करके बड़ी सफलता हासिल की है। बीते बुधवार को फुलवारी शरीफ से आतंकी…
CM Dhami

एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत नॉर्थ ईस्ट के युवाओं से सीएम धामी का संवाद

Posted by - March 31, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से आज मुख्यमंत्री आवास में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत उत्तर-पूर्वी राज्यों…