Narendra Singh Tomar

Farmers Protest: किसानों को विरोध रोककर केंद्र के साथ बात करनी चाहिए- केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

838 0

ऩई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra singh Tomar) ने शनिवार को दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन (Farmers Protest) कर रहे किसानों से अपील की कि वे Covid-19 के दूसरे लहर को देखते हुए दिल्ली के अलग अलग बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान कृषि कानूनों के खिलाफ अपना विरोध स्थगित करें और इस बारे में केंद्र सरकार से चर्चा करें। उन्होंने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है।

ए तोमर ने कहा, “मैंने कई बार संगठन के नेताओं से कोविड -19 के मद्देनजर बच्चों और बड़े लोगों को घर वापस जाने के लिए कहा था। अब दूसरी लहर भी शुरू हो गई है, किसानों और उनकी यूनियनों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। विरोध को स्थगित करना चाहिए और हमारे साथ विचार-विमर्श करना चाहिए।”

कई किसान संघ कृषि विधेयकों का समर्थन कर रहे हैं

मंत्री ने कहा कि कई किसान संघ और इकोनॉमिस्ट ऐसे भी हैं जो कृषि विधेयकों का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन कुछ किसान बिलों का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने विरोध कर रहे किसान संघों के साथ 11 बार बातचीत की है और कहा कि वे और बातचीत के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने समस्याग्रस्त क्षेत्रों पर चर्चा करने और उनमें बदलाव करने की पेशकश की थी, लेकिन किसान संघों ने इसे स्वीकार नहीं किया और इस प्रस्ताव को स्वीकार करने का कोई कारण भी नहीं दिया। आंदोलन तब जारी रखना चाहिये जब सरकार बात करने के लिए तैयार नहीं होती लेकिन यहां ऐसा नहीं हो रहा है। यहां सराकार के बातचीत के पेशकश के बाद भी यूनियनों ने इसे वैसे भी जारी रखने का फैसला किया है।

किसान पिछले साल के नवंबर से प्रदर्शन कर रहे हैं

दरअसल, किसान तीन नए अधिनियम वाले कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले साल नवंबर से दिल्ली की अलग-अलग सीमा पर प्रदर्शन कर रहे हैं। ये अधिनियम हैं किसान व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) अधिनियम 2020, मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा अधिनियम 2020 और आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम 2020 ।

Related Post

Cows

विशेष निगरानी में होंगे उप्र के गोवंश आश्रय स्थल, शत-प्रतिशत होगी ईयर टैगिंग

Posted by - April 23, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गोवंश आश्रय स्थलों (Cow Shelter)  की विशेष रूप से निगरानी की जाएगी। यहां की समस्याओं का…
CM Yogi inaugurated Vishwakarma Expo-2025

विश्वकर्मा जयंती पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान : टूलकिट और ट्रेनिंग स्कीम से जुड़ेंगे 12 नए ट्रेड्स

Posted by - September 17, 2025 0
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ‘विश्वकर्मा एक्सपो-2025’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी…
Prayagraj Railway Division

मौनी अमावस्या के महापर्व पर प्रयागराज रेल मण्डल ने रिकॉर्ड 222 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनों का किया संचालन

Posted by - January 30, 2025 0
महाकुम्भ नगर। सनातन आस्था के महापर्व महाकुम्भ (Maha Kumbh) के सबसे बड़े अमृत स्नान मौनी अमावस्या पर्व पर 8 करोड़…

पीएम मोदी ने न्यू अर्बन इंडिया कॉन्क्लेव में 4737 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

Posted by - October 5, 2021 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लम्बे समय बाद आज मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने…