किसानों की फसलें चौपट

यूपी में बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसलें चौपट, अब तक सात की मौत

937 0

लखनऊ। यूपी के कई जिलों में पिछले दो दिनों से जारी बरसात किसानों पर कहर बन कर टूटी है। भारी बारिश व ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित होने के साथ ही फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से गेहूं, सरसो, मसूर व अरहर की फसलें पूरी तरह चौपट हो गई हैं।

बारिश के कारण हादसों में सीतापुर, अयोध्या, बहराइच व बाराबंकी में कुल सात मौतें हुई

शुक्रवार सुबह से ही बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, सीतापुर व बलरामपुर सहित कई जिलों में भारी ओलावृष्टि ने जमकर तबाही मचाई है। बारिश के कारण हादसों में सीतापुर, अयोध्या, बहराइच व बाराबंकी में कुल सात मौतें हुई हैं।

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की जल्द होगी रिहाई, हटा पीएसए

बाराबंकी के रामनगर ब्लॉक के ददौरा में ओले की चार इंच मोटी परत जम गई

सुल्तानपुर में देर रात से ही बारिश के बीच ओलावृष्टि होती रही। जिससे सड़क पर ओलों की मोटी परत बन गई। बाराबंकी के रामनगर ब्लॉक के ददौरा में ओले की चार इंच मोटी परत जम गई। सीतापुर जिले के थाना सदरपुर के गोड़ैचा क्षेत्र में जोरदार बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम ने किसानों को कहीं का नहीं छोड़ा। बलरामपुर में शुक्रवार सुबह से ही तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश से गेंहूं, सरसो, मसूर और दलहनी फसलों को भारी नुकसान। बारिश और ओलावृष्टि ने सब्जियों को व्यापक नुकसान पहुंचाया, जबकि आम लीची और केला की फसल बुरी तरह प्रभावित हुयी। बारिश के बीच बिजली गिरने से जौनपुर में एक महिला की मृत्यु हो गयी। प्रभावित जिलों में कई मवेशियों के मरने की सूचना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबधित जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य त्वरित गति से करने के निर्देश दिये

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबधित जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य त्वरित गति से करने के निर्देश दिये है। उन्होने कहा है कि अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में जाकर नुकसान का आकलन करे और जल्द से जल्द किसानो को उनके नुकसान की भरपाई करें। अधिकारी जनहानि और पशुहानि के एवज में मुआवजे की व्यवस्था तुरंत करे और घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।
मौसम विभाग के अनुसार मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने से हो रहा है। अगले 24 घंटो के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बौछारें पडने की संभावना है जबकि इक्का दुक्का क्षेत्रों में ओलावृष्टि के आसार हैं।

Related Post

जंतर मंतर भड़काऊ नारेबाजी मे अश्विनी उपाध्याय को दिल्ली कोर्ट से मिली जमानत

Posted by - August 11, 2021 0
जंतर-मंतर पर आठ अगस्त को आयोजित एक कार्यक्रम में धर्म विशेष के खिलाफ नारेबाजी के मामले में गिरफ्तार किए गए…
केजरीवाल का रोड शो

लोकसभा चुनाव 2019: पूर्वी दिल्ली से जानें कब शुरू होगा केजरीवाल का रोड शो

Posted by - April 30, 2019 0
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव को बेहद गंभीरता से देख रही है।  केजरीवाल बुधवार यानी कल से…

उन्नाव दुष्कर्म कांड : पीडिता के सपोर्ट में उतरीं माया और प्रियंका, महिला आयोग DGP को भेजा नोटिस

Posted by - July 29, 2019 0
उन्नाव। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता और उसका परिवार रायबरेली जाते समय सड़क…
Haridwar mahakumbh

हरिद्वार महाकुंभ: अखाड़ों का प्रतीकात्मक शाही गंगा स्नान जारी, कम दिखी साधु-संतों की संख्या

Posted by - April 27, 2021 0
हरिद्वार।  कुंभ मेले ( Haridwar Mahakumbh) का आखिरी शाही स्नान आज निरंजनी और आनंद अखाड़े द्वारा प्रतीकात्मक रूप से हर…