CCA के खिलाफ 'क्रांति' का आह्वान

CCA के खिलाफ फरहान अख्तर ने किया ‘क्रांति’ का आह्वान

874 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने बुधवार को कहा कि वह संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर करने का वक्त निकल चुका है। अभिनेता ने ट्विटर पर घोषणा की कि गुरुवार को अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित होने वाले विरोध प्रदर्शन में वह हिस्सा लेंगे।

https://twitter.com/FarOutAkhtar/status/1207143874138910720

अख्तर ने कहा कि मुंबई में अगस्त क्रांति मैदान पर 19 दिसंबर को मिलता हूं। अभिनेता ने संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी की व्याख्या करने वाली एक तस्वीर भी साझा की है।

अख्तर की यह प्रतिक्रिया दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में रविवार को दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के तीन दिन बाद आई है।

बता दें कि संशोधित नागरिकता कानून में पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से यहां आए हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई, पारसी और जैन समुदाय के शरणार्थियों को भारत की नागरिकता के लिए आवेदन करने का प्रावधान है। जिन्हें उन देशों में धार्मिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा हो।

अभिनेता जावेद अख्तर के पिता और गीतकार जावेद अख्तर, अभिनेता जीशान अयूब, परिणीति चोपड़ा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज और अनुराग कश्यप समेत कई कलाकारों ने विश्वविद्यालय के भीतर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर छात्रों के प्रति एकजुटता प्रकट की है।

Related Post

मुर्शिदाबाद हत्याकांड: नृशंस हत्याकांड के पीछे कोई भी कारण हो, हमें इस पर शर्म आनी चाहिए – अपर्णा सेन

Posted by - October 13, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। मुर्शिदाबाद में आरएसएस कार्यकर्ता और अध्यापक की परिवार सहित हुई हत्या की खबर सुनकर हर शख्स हैरान हो…
फिल्म थप्पड़

फिल्म थप्पड़ के ट्रेलर को यूट्यूब से हटाने की अपील क्यूं कर रही हैं तापसी पन्‍नू ?

Posted by - February 12, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ का दूसरा ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया है। इसमें तापसी…
नवरात्रि साधना

कोरोनावायरस से लड़ने में मजबूत रणनीति बनाएं सार्क देश : पीएम मोदी

Posted by - March 13, 2020 0
नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस को वैश्विक समस्या करार दिया है। इसके साथ ही सार्क…