एवेंजर्स एंडगेम

एवेंजर्स एंडगेम’ की ऑनलाइन बुकिंग को लेकर फैंस निराश

1077 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ भारत में 26 अप्रैल को रिलीज़ होगी। इस साल की दुनिया भर की सबसे चर्चित फिल्म एवेंजर्स एंडगेम की एडवांस बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी है और देश भर से एवेंजर्स के फैन इस बात की शिकायत कर रहे हैं कि ऑन लाइन टिकेटिंग साइट्स पर सब कुछ ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ें :-पैरानॉर्मल इंवेस्टिगेटर लॉरेन वारेन का निधन 

आपको बता दें भारत में यह फिल्म हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगू में रिलीज़ होगी। यूएस में Fandango वेबसाइट पर इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।सोशल मीडिया पर यूजर्स इस एडवांस बुकिंग की तुलना रेलवे की तत्काल टिकटों से भी कर रहे हैं जो टाइम शुरू होते ही फुल हो जाती हैं। सिनेमाघरों में ये एडवांस बुकिंग सोमवार यानी आज सुबह 9 बजे से शुरू हुई है।

ये भी पढ़ें :-ऑस्कर विजेता रश को यौन उत्पीड़न से राहत, मिलेंगे 4 करोड़ 

जानकारी के मुताबिक एवेंजर्स एंडगेम के पहले दिन पहले शो की टिकटें बुक करने के लिए मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स के फैन्स रविवार रात 12 बजे ही लैपटॉप और मोबाइल पर बुक माई शो और पेटीएम के ऐप्स खोलकर बैठे रहे। ज्यादातर यूजर्स की शिकायत है कि टिकटें सेलेक्ट करने के बाद पेमेंट गेटवे पर जाते ही दोनों वेबसाइट्स हैंग हो गईं।

Related Post

भारत गौरव अलंकरण

निर्भया की मां बोली-मैं विश्वास और उम्मीद खो चुकी हूं, कोर्ट दोषियों की रणनीति समझे

Posted by - February 12, 2020 0
नई दिल्ली। निर्भया के दोषियों को फांसी की नई तारीख जारी करने पर इस वक्त पटियाला हाउस कोर्ट में बहस…
नसीरुद्दीन शाह

बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह बोले- ऐसा हुआ तो सुसाइड कर लूंगा

Posted by - April 21, 2020 0
मुंबई। टेलीविजन, सिनेमा व डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म तक बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह लगातार जलवा कायम है। एक कलाकार के…
free ration

गुजरात में अंत्योदय, श्रमजीवी और पीएचएच राशन कार्ड धारकों को निःशुल्क खाद्यान्न

Posted by - April 1, 2020 0
गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संक्रमण के खिलाफ सतर्कता के रूप में 21 दिनों…