पीसीएस का आवेदन भरने में हुई गलती

पीसीएस का आवेदन भरने में हुई गलती

1024 0

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पांच मार्च को पूरी हुई पीसीएस 2021 की आवेदन प्रक्रिया में बड़ी संख्या में कई अभ्यर्थी सही-सही आवेदन नहीं भर सके। 538 पदों के लिए आवेदन मांगा गया है। पदों के लिए कुल छह लाख 91 हजार 173 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आवेदन करने में 11889 अभ्यर्थियों ने गलती की है। पीसीएस के विज्ञापन में डिप्टी कलेक्टर के 52 पदों सहित 538 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों में सहायक वन संरक्षक और क्षेत्रीय वन अधिकारी के पद भी शामिल हैं। आयोग की ओर से जारी विवरण में कहा गया है कि अभ्यर्थियों ने सही तरीके से फोटो अपलोड नहीं की। फोटो की साइज एवं डाइमेंशन गलत है। कई अभ्यर्थियों ने आवेदन में हस्ताक्षर युक्त फोटो अपलोड नहीं की है।   आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस तिथि के बाद आवेदन में संशोधन का मौका नहीं मिलेगा।

बंधक बनाकर बदमाशों ने तिजोरी से लूटे नौ लाख रुपये

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2019 में चयनित पांच विभिन्न पदों पर चयनित 51 अभ्यर्थियों को आयोग में 15 एवं 16 मार्च को उपस्थित होकर मूल शैक्षिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन का मौका दिया है।
आयोग की ओर से हुए साक्षात्कार में इन अभ्यर्थियों की ओर से मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करने के कारण, उन्हें दोबारा शैक्षिक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। आयोग ने मंडी परिषद में एकाउंट और आॅडिट आॅफिसर, लीगल आॅफिसर पीडब्ल्यूडी, जीईओ माइनिंग में लीगल आफसिर, वरिष्ठ गन्ना  निरीक्षक, वेटेनरी वेलफेयर आॅफिसर के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का रोलनंबर वेबसाइट पर जारी करते हुए सत्यापन के लिए बुलाया है।

 

 

Related Post

STF

यूपी एसटीएफ ने की गिरफ्तारी

Posted by - March 2, 2021 0
यूपी एसटीएफ ने बुलंदशहर जिले के नरोरा इलाके से दो साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के वांछित हत्यारोपी को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बताया कि एसटीएफ की टीम ने सूचना मिलने पर लूट की घटना में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी वेद प्रकाश उर्फ टीटू को उसके साथी अशोक उर्फ बंटी को आज उस समय गिरफ्तार कर लिए जब वह बदायूं कचहरी में जाने की फिराक में था। वेद प्रकाश ग्राम जाटनी थाना रामघाट जिला बुलंदशहर और अशोक उर्फ बंटी औरंगाबाद इलाके के खनोता गांव का रहने वाला है। एयरपोर्ट पर लगातार दूसरे दिन लाखों रुपये का सोना बरामद  प्रवक्ता ने बताया कि 19 सितंबर 2019 को नरोरा क्षेत्र में वेद प्रकाश ने अपने दो साथियों उमेश और मोहन के साथ एक व्यक्ति की हत्या कर उससे 23000 रुपये लूट लिए थे। इस मामले में पुलिस ने उमेश और मोहन को गिरफ्तार कर जेल •ोज दिया था लेकिन वेद प्रकाश तभी से फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर मेरठ के पुलिस महानिरीक्षक ने 50000 का इनाम घोषित किया था। वेद प्रकाश उर्फ टीटू और अशोक उर्फ बंटी के विरुद्ध दिल्ली, अलीगढ़, संभल, मुरादाबाद बुलंदशहर और बदायूं में कई मुकदमे दर्ज हैं।  गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने रामघाट मार्ग पर छुपा कर रखी गई दो मोटरसाइकिल बरामद की है जिन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी थी। वेद प्रकाश ने चार जनवरी को नरोरा कस्बे में एक दुकान में नकाब लगाकर चोरी भी की थी। बरामद 5000 की नकदी उसी दुकान से चोरी की गई थी।
Tablet

केंद्र और प्रदेश की सभी जरूरी योजनाओं की जानकारी से लैस होंगे स्मार्टफोन और टैबलेट

Posted by - October 5, 2022 0
लखनऊ। भारत में 5जी टेक्नोलॉजी (5G Technology) लॉन्च होते ही देश इंटरनेट क्रांति के नये युग में प्रवेश कर चुका…
Shivani

अल्मोड़ा बस हादसे में माता-पिता को खोने वाली शिवानी की देखभाल करेगी धामी सरकार

Posted by - November 5, 2024 0
अल्मोड़ा। बस हादसे में अपने माता-पिता को खोने वाली मासूम शिवानी (Shivani ) की देखभाल की जिम्मेदारी धामी सरकार उठाएगी।…