CHC

CHC-PHC स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधाओं में किया जाएगा इजाफा

504 0

लखनऊ: प्रदेश सरकार ‘वन डिस्ट्रिक वन मेडिकल कॉलेज’ के साथ प्रत्येक जनपद को चिकित्‍सीय सुविधाओं से लैस करने में जुटी है। साल 2022-2023 तक प्रदेश में लैब, CHC-PHC का कायाकल्‍प, पीकू नीकू की स्‍थापना, हेल्‍थ एटीएम जैसी सुविधाओं से यूपी चिकित्‍सा के क्षेत्र में एक नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर है। ऐसे में कोरोना मैनेजमेंट में नंबर वन होने के बावजूद भी योगी सरकार ने स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं पर विशेष ध्‍यान देते हुए बजट में हेल्‍थ सेक्‍टर को ढेर सार सौगात दी है। प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) की सूरत जल्‍द ही बदलेगी।

योगी सरकार की रणनीति से अब स्वास्थ्य विभाग के लिए स्टाफ, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड जैसी जांचों के उपकरण और दवाओं की कमी दूर करना अब ज्यादा आसान होगा। प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 10,547.42 करोड़ रुपये से सीएचसी-पीएचसी स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा।

सीएम धामी ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश और दिलवाई शपथ

दस हजार की आबादी पर खुलेंगे सीएचसी

एनएचएम के तहत जारी बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में नई सीएचसी, पीएचसी, उपकेन्द्र और हेल्थ ऐंड वेलनेस सेंटर भी खोले जाएंगे। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक, बजट में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने की योजना बनाई गई है। इसके तहत 5 हजार की आबादी पर उपकेंद्र, 10 हजार से ज्यादा आबादी पर पीएचसी और इससे ज्यादा आबादी पर सीएचसी खोले जाएंगे। वहीं, गंभीर मामलों को ध्यान में रखते हुए 100 बेड के अस्पताल भी खोलने की योजना है।

कल से दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

Related Post

साहस को सलाम

साहस को सलाम : गर्भवती महिला स्वास्थ्यकर्मी कोरोना की जंग में बनीं मिसाल

Posted by - April 26, 2020 0
राजस्थान। राजस्थान की भूमि वैसे तो ​बलिदानियों का क्षेत्र कहा जाता है, आज कोरोना की जंग में कई वीरांगनाएं खुद…

फाइबर से भरपूर काले चने में छिपे हैं कई स्वास्थ्य लाभ

Posted by - November 13, 2020 0
हेल्थ डेस्क.    काले चने आपकी स्वास्थ्य के मद्देनजर बहुत लाभदायक होते है. इनमे भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन्स, फॉस्फोरस,…
कोरोना योद्धा सोनू गुर्जर

राजस्थान : कोरोना योद्धा सोनू ने मास्क बनाकर मुफ्त में गांव वालों को बांटा

Posted by - April 15, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की फौज तो लड़ रही है। तो ऐसे भी कोरोना…