कजाकिस्तान-आर्मेनिया का दौरा करेंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, कल होंगे रवाना

637 0

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर 10 से 13 अक्टूबर तक किर्गिस्तान, कजाकिस्तान और आर्मेनिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे, तीन देशों की इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री द्विपक्षीय संबंधों पर विचार साझा करेंगे।

10-11 को किर्गिस्तान का दौरा

जयशंकर 10-11 अक्टूबर को किर्गिज गणराज्य में होंगे। विदेश मंत्री के तौर पर यह उनका पहला देश दौरा होगा। वह वहां किर्गिस्तान के राष्ट्रपति से मुलाकात करने के अलावा किर्गिस्तान के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वहीं यात्रा के दौरान कुछ करारों पर हस्‍ताक्षर भी होने की संभावना है।

11-12 अक्टूबर तक कजाकिस्तान का दौरा

इसके बाद 11-12 अक्टूबर तक विदेश मंत्री एस. जयशंकर नूर-सुल्तान में ‘एशिया में बातचीत और विश्वास निर्माण’ उपायों के सम्मेलन की छठी मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए कजाकिस्तान में होंगे। कजाकिस्तान सीआईसीए फोरम के वर्तमान अध्यक्ष और आरंभकर्ता हैं। वहां विदेश मंत्री के कजाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने और कजाख नेतृत्व से मुलाकात करने की भी उम्मीद है।

12-13 को आर्मेनिया का दौरा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर 12-13 अक्टूबर को आर्मेनिया का दौरा करेंगे। यह भारत के किसी विदेश मंत्री की स्वतंत्र आर्मेनिया की पहली यात्रा होगी। वह अपने अर्मेनियाई समकक्ष के साथ बैठक करेंगे और साथ ही प्रधानमंत्री और आर्मेनिया की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे।

यह यात्रा तीनों देशों के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास पर विचारों को साझा करने का अवसर प्रदान करेगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह हमारे ‘विस्तारित पड़ोस’ के देशों के साथ हमारे बढ़े हुए जुड़ाव की निरंतरता होगी।

Related Post

सेना ने बढ़ाई अपनी ताकत, LAC पर तैनात की उन्नत L70 एंटी-एयरक्राफ्ट गन

Posted by - October 21, 2021 0
तवांग (अरुणाचल प्रदेश)। भारतीय थल सेना ने अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर ऊंचे पर्वतों पर उन्नत एल-70 विमान…
SS Sandhu

वाईब्रेंट विलेज का हर गांव विशिष्ट है: मुख्य सचिव

Posted by - September 27, 2023 0
देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु (SS Sandhu) की अध्यक्षता में सचिवालय में वाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तरीय स्क्रीनिंग…
Mohammad Zubair

मोहम्मद जुबैर को किया गिरफ्तार, पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सौंपने से किया इनकार

Posted by - June 28, 2022 0
नई दिल्ली: फैक्ट चेकर व ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर (Mohammad Zubair) को धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में…
CM Dhami

अर्धसैनिक बल के जवान वीरता, साहस और देशभक्ति के प्रतीक: मुख्यमंत्री

Posted by - December 3, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कैंप मुख्यालय हल्द्वानी में आयोजित पूर्व अर्धसैनिक…