GST

जीएसटी रिटर्न भरने की बढ़ी तिथि, जानें लास्ट डेट?

1470 0

नई दिल्ली । केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए जीएसटीआर-9, जीएसटीआर-9ए और जीएसटीआर- 9सी के तहत जीएसटी रिटर्न (GST returns) दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब करदाता 31 दिसंबर तक जीएसटी रिटर्न (GST returns) भर सकते हैं।

इस बाबत की जानकारी केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने शनिवार को ट़्वीट कर दी है। बोर्ड ने कहा कि पहले ये रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर थी, लेकिन कोरोना के कारण उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर अब इस तिथि को बढ़ाकर 31 दिसंबर 2020 किया जा रहा है।

यूपी के बेटी कामाक्षी शर्मा का एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में फहरा परचम, किया ये काम

बोर्ड ने बताया कि सरकार के पास वित्त वर्ष 2018-19 के लिए जीएसटी रिटर्न (GST returns) भरने की तारीख को बढ़ाने के संबंध में कई सिफारिशें आ रहीं थीं। कोरोना संक्रमण के कारण लगाये गये लॉकडाउन और अन्य प्रतिबंधाें के कारण व्यापार का सामान्य संचालन शुरू नहीं हुआ है। इसी के कारण रिटर्न भरने की तिथि की मांग की जा रही थी और इस पर जीएसटी परिषद की सिफारिश के बाद रिटर्न भरने की तारीख को बढाने का निर्णय लिया गया।

बोर्ड ने कहा है कि जिन कारोबारियों का टर्नओवर दो करोड़ रुपये से कम है, उनके लिए जीएसटीआर-9 या जीएसटीआर-9ए के तहत वार्षिक रिटर्न फाइल करना वैकल्पिक है। इसी तरह जिन कारोबारियों का कुल टर्नओवर पांच करोड़ रुपये से कम है। उनके लिए वित्त वर्ष 2018-19 के लिए जीसीटीआर-9सी के तहत रिटर्न भरना भी वैकल्पिक है।

Related Post

CM Dhami

UCC के माध्यम से अब कोई महिला अपने उत्तराधिकार से वंचित नहीं होगी: CM

Posted by - May 3, 2025 0
हरिद्वार। उच्च शिक्षा विभाग एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में अखंड भारत रू समान नागरिक संहिता के परिप्रेक्ष्य…

किसानों का रेल रोको आंदोलन आज, कई जगहों पर ट्रेनें प्रभावित

Posted by - October 18, 2021 0
लखनऊ। संयुक्त किसान मोर्चा लखीमपुर खीरी कांड को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को केंद्रीय मंत्रिमंडल से…
UPPSC has released the admit

यूपीपीएससी ने कंप्यूटर सहायक परीक्षा का जारी कर दिया एडमिट कार्ड, जानिए परीक्षा की डिटेल

Posted by - August 18, 2020 0
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कंप्यूटर सहायक परीक्षा 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इसके साथ…
पीएम मोदी का बांग्लादेश दौरा रद्द

कोरोना वायरस: पीएम मोदी का बांग्लादेश दौरा रद्द, इटली सरकार ने भी उठाया बड़ा कदम

Posted by - March 9, 2020 0
वर्ल्ड डेस्क। कोरानावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना एक और दौरा भी रद्द कर…

शिवराज सरकार के मंत्री ने महंगाई के लिए नेहरू के 15 अगस्त 1947 के भाषण को बताया जिम्मेदार

Posted by - July 31, 2021 0
देश में बढ़ती महंगाई को लेकर मध्यप्रदेश के शिवराज सरकार में मंत्री कैलाश सारंग ने अजीबोगरीब बयान दिया है। सारंग ने…