Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेस-वे पर एस्कॉर्ट्स कुबोटा का बड़ा निवेश

131 0

ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार की उद्योग नीति और निवेशक-हितैषी कदमों का बड़ा नतीजा सामने आया है। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यीडा) ने सोमवार को एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड को 190 एकड़ भूमि का एलओआई जारी किया है। यह जमीन सेक्टर-10, यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) में ट्रैक्टर निर्माण इकाई लगाने के लिए दी गई है।

उल्लेखनीय है कि एस्कॉर्ट्स (भारतीय कंपनी) और जापानी दिग्गज कंपनी कुबोटा ने वर्ष 2019 में साझेदारी की थी। दोनों मिलकर भारतीय और वैश्विक बाजार के लिए मूल्य-उन्मुख ट्रैक्टर विकसित कर रहे हैं। अब एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड भारत को रणनीतिक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। इस ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के तहत ट्रैक्टर, इंजन, फार्म और कंस्ट्रक्शन उपकरण बनाए जाएंगे।

मेक इन इंडिया को मजबूती

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने 17 अगस्त 2024 को उत्तर प्रदेश सरकार के साथ 200 एकड़ जमीन पर ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए MoU साइन किया था। कंपनी इस परियोजना में कुल 4500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और चरणबद्ध तरीके से 4000 लोगों को रोजगार देगी।

पहले चरण में ट्रैक्टर और उपकरण प्लांट

पहले चरण में कंपनी 2000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस चरण में ट्रैक्टर प्लांट, कमर्शियल इक्विपमेंट प्लांट और अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा। बाजार की मांग और पहले चरण की क्षमता के आधार पर दूसरे चरण का विस्तार किया जाएगा।

यूपी बनेगा ग्लोबल रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग हब

इस प्लांट के जरिए एस्कॉर्ट्स कुबोटा भारत से न सिर्फ घरेलू बल्कि वैश्विक बाजार को भी आपूर्ति करेगी। साथ ही, कंपनी की योजना है कि भारत से कुबोटा के वैश्विक रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) के लिए साझा सेवाएं भी शुरू की जाएं।

Related Post

CM Yogi

कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के साथ ही उनके दृष्टिकोण को समृद्ध करेगा संवाद: योगी

Posted by - June 27, 2023 0
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने संबोधित किया।…
राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव 2019 : राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, कांग्रेस ने गृहमंत्री को लिखा पत्र

Posted by - April 11, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक का आरोप लगाया है।  गृह…

शेखावत को पंजाब,धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया

Posted by - September 8, 2021 0
उत्तर प्रदेश में भाजपा ने चुनाव के लिए अनुराग ठाकुर, अर्जुन मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी, विवेक…
AK Sharma

विद्युत चोरी पर पूर्ण अंकुश लगाए, चोरों को खिलाफ बिजलेंस कार्रवाई करें: एके शर्मा

Posted by - September 26, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार उपभोक्तााओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। विगत…