सिद्धार्थनगर में हुई एसटीएफ से मुठभेड़

सिद्धार्थनगर में हुई एसटीएफ से मुठभेड़

879 0

 यूपी एसटीएफ ने पेशेवर शातिर अपराधी संजय उर्फ भेल्लर को मुठभेड़ के दौरान सिद्धार्थनगर के कोतवाली बॉसी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसके पास से अवैध असलहे व नेपाली सिमकार्ड और नकदी बरामद हुई हैं। संजय पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित था पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुख्यात अपराधी संजय उर्फ भेल्लर की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की एक टीम सुरागरसी में लगायी गयी थी।

गोसाईंगंज के बरुआ गांव के कुएं में गिरा कर किशोर की मौत

गोपनीय सूचना पर एसटीएफ की  टीम ने करही से जोगिया बुजुर्ग जाने वाले मार्ग पर उसकी घेराबंदी की तो वह पश्चिम दिशा की तरफ जोगिया बुर्जूग गॉव की ओर तेजी से भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो उसने पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायरिंग करना शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें संजय उर्फ भेल्लर के बांये पैर में गोली लगी जिससे वह लड़खड़ा कर गिर गया। घायलावस्था में उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। उसने पूछताछ में बताया कि वह अपने पुराने साथी जुम्मन का वहां इन्तजार कर रहा था जो अपने कुछ अन्य साथियों के साथ वहां आने वाला था जिनके द्वारा डकैती की घटना को अन्जाम देने की योजना थी।

Related Post

CM Yogi performed Kanya Pujan on Mahanavami

बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

Posted by - October 1, 2025 0
गोरखपुर। मातृ शक्ति के प्रति अगाध श्रद्धा व सम्मान गोरक्षपीठ की परंपरा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ…
prisoners

उम्रकैद की सजा काट रहे बूढ़े और गंभीर बीमारी से पीड़ित बंदियों को मिलेगी समय से पहले रिहाई

Posted by - March 3, 2023 0
लखनऊ। यूपी की जेलों में उम्रकैद की सजा काट रहे 70 साल से ज्यादा के बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से…