Encounter

सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़, जैश का टॉप कमांडर कैसर कोका ढेर

502 0

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सोमवार को जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुए मुठभेड़ (Encounter) में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। पुलिस ने अपनी इस सफलता के बारे में जानकार देते हुए बताया की, सुरक्षाबलों ने जिन आतंकियों को ढेर किया उनमें एक आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का एक शीर्ष आतंकवादी कैसर कोका भी था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि आवंतीपोरा इलाके के वांडकपोरा में कुछ आतंकी छिपे हैं। इस इनपुट के बाद सुरक्षाबलों ने टीम बनाई और आतंकियों को सबक सिखाने के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंद कर तलाशी अभियान चलाया गया है। जब सुरक्षाबल इलाके में पहुंचे तो आतंकियों की तरफ से फायरिंग होने लगी और मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी ढेर हो गए।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘‘आतंकवादी कैसर कोका को मार गिराया गया। दूसरे आतंकवादी की पहचान की जा रही है। अमेरिका निर्मित एक राइफल (एम-4 कार्बाइन), एक पिस्तौल और सहित अन्य सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है’’ कोका आतंकवाद से जुड़ी कई घटनाओं में वांछित था।

पत्नी और बच्चे को बंधक बनाए रखने वाला CRPF जवान ने खुद को गोली से उड़ाया

Related Post

taapsee pannu

नेपोटिज्म पर तापसी का बड़ा बयान, बोलीं- स्टार किड्स की वजह से कई फिल्में हाथों से निकलीं

Posted by - July 5, 2020 0
मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में खेमेबाजी और भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) को लेकर…
पीएम मोदी

पुणे के अस्पताल में भर्ती अरुण शौरी से मिले पीएम मोदी, जाना कुशलक्षेम

Posted by - December 8, 2019 0
पुणे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार पुणे के एक अस्पताल में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी से मुलाकात कर…
Paraglider

कुल्लू घूमने जाने से पहले पढ़ें दर्दनाक खबर, पैराग्लाइडर से दो की मौत

Posted by - June 15, 2022 0
कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू (Kullu) के डोभी गांव में आज बुधवार को पैराग्लाइडर (Paraglider) के दुर्घटनाग्रस्त होने से हरियाणा…
CM Dhami

सीएम धामी ने रेंजर्स ग्राउंड देहरादून में आयोजित सरस मेला– 2024 का किया शुभारंभ

Posted by - October 18, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार शाम रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित सरस मेला-2024 का शुभारंभ किया। इस…