सीआरपीएफ पोस्ट पर हमला करने वाले तीन आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर : सीआरपीएफ पोस्ट पर हमला करने वाले तीन आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

961 0

नई दिल्ली। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागरोटा के बन इलाके में टोल प्लाजा पर शुक्रवार तड़के चार आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की है। इस मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकी मारे गए हैं। जबकि एक की तलाश के लिए अभियान जारी है। गोलीबारी में एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया है।

नागरोटा के बन इलाके में टोल प्लाजा से एक ट्रक गुजर रहा था। इस दौरान सुरक्षाबलों को ट्रक में सवार लोगों की गतिविधि संदिग्ध लगी। सुरक्षाबलों ने ट्रक की तलाशी लेने की बात कही। इसी दौरान ट्रक सवार आतंकियों ने टोल प्लाजा के पास बने सीआरपीएफ पोस्ट पर हमला कर दिया है। फायरिंग करने के साथ ही आतंकी पास के जंगल में घुस गए हैं।

पीएम मोदी बोले-संसद में सरकार विपक्ष से हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार 

आनन-फानन में सुरक्षाबलों ने आतंकी के खिलाफ अभियान शुरू किया। जवानों और आतंकियों के बीच चली इस मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकी मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। वहीं एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं चौथे आतंकी की तलाश में अभियान जारी है। जंगल के चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है।

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं। फायरिंग के बाद ये आतंकी जंगल में भाग गए थे। फिलहाल एक आतंकी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा पर श्रीनगर जा रहे एक ट्रक को तड़के पांच बजे रोका गया, जिसके बाद ट्रक में छिपे चार आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया था।

डीजीपी ने बताया कि इस मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकी मार गिराए गए हैं। जिनके पास से छह हथियार बरामद हुए हैं। ट्रक चालक और परिचालक दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है। साथ ही जंगल में छिपे एक अन्य आतंकी की तलाश में अभियान जारी है। संदेह है कि यह आतंकी कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से दाखिल हुए हों।

हमले के बाद हाईवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही नागरोटा में सभी स्कूलों को एहतियातन बंद रखने का आदेश जारी कर दिए गए हैं।

आतंकियों ने हाईवे को घाटी पहुंचने का रुट बनाया था। बता दें कि पहले भी झज्जर कोटली में इसी तरह ट्रक से श्रीनगर जा रहे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की थी। जिसके बाद मुठभेड़ हुई थी।

Related Post

जाहन्वी कपूर ने सफ़ेद साड़ी पहनकर लोगो को दिला दी श्रीदेवी की याद

Posted by - October 29, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। आज कल बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जाहन्वी कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में चल रही हैं बता दें…
Arvind-Kejriwal

उत्पादक, आपूर्तिकर्ता और अस्पताल को हर दो घंटे में करना होगा Oxygen की स्थिति का अपडेट

Posted by - April 26, 2021 0
नयी दिल्ली।  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में लागू लॉकडाउन (Oxygen) को एक और हफ्ते के लिए बढ़ाने का…
CM Vishnudev Sai

नक्सलवाद और भ्रष्टाचार की पोषक थी कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार : विष्णुदेव साय

Posted by - March 1, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए एक तरफ जहां…

पेगासस स्नूपिंग की जांच के लिए विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया जाएगा- SC में केंद्र ने बताया

Posted by - August 16, 2021 0
पेगासस जासूसी मामले की जांच अब एक कमेटी द्वारा की जाएगी, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को इस बारे में…
CM Vishnu Dev Sai

उद्योगों की स्थापना के लिए राज्य सरकार देगी हर संभव सहयोग : मुख्यमंत्री साय

Posted by - July 16, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में उद्योगों की स्थापना…