झारखंड विधानसभा चुनाव

झारखंड विधासभा की 13 सीटों पर शाम तीन बजे थम गया चुनाव प्रचार, 30 को वोटिंग

1548 0

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण की 13 सीटों पर मतदान 30 नवंबर को होगा। इसे लेकर इन सीटों पर गुरुवार को शाम तीन बजे से चुनावी शोर थम गया। इससे पहले सभी राजनीतिक दल व प्रत्याशी अपना पूरा जोर लगाया। इसके बाद प्रत्याशी सिर्फ डोर टू डोर कैंपेन ही कर सकेंगे।

पहले चरण की 13 सीटों पर कुल 189 प्रत्याशियों के लिए 30 नवंबर को पड़ेंगे वोट 

इस चरण की सीटों पर कुल 189 प्रत्याशियों के लिए वोट पड़ेंगे, जिनमें 15 महिला हैं। 30 नवंबर को इन सीटों पर होने वाले मतदान में एक पूर्व केंद्रीय मंत्री, एक वर्तमान मंत्री, नौ पूर्व मंत्री, दस वर्तमान विधायक, एक पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। टिकट नहीं मिलने से बागी होकर दूसरे दलों से या निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कई दिग्गज नेताओं की किस्मत भी तय होगी। इनमें राधाकृष्ण किशोर, बैद्यनाथ राम, अनंत प्रताप देव आदि शामिल हैं। भाजपा ने यहां 12 सीटों पर अपना उम्मीदवार दिया है, वहीं पार्टी हुसैनाबाद सीट पर बागी होकर निर्दलीय चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशी को समर्थन दे रही है। महागठबंधन में कांग्रेस के छह, झामुमो के चार तथा राजद के तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। झारखंड विकास मोर्चा ने सभी तेरह सीटों पर अपना प्रत्याशी दिया है। 60 निर्दलीय प्रत्याशी हैं।

बॉलीवुड डायरेक्टर बोले- प्रज्ञा ठाकुर हैं तो बीजेपी को दुश्मनों की जरूरत नहीं… 

इन सीटों पर थमा प्रचार

चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, गढ़वा, हुसैनाबाद तथा भवनाथपुर। इनमें गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा तथा मनिका एसटी तथा चतरा, लातेहार व छतरपुर एससी सीटें हैं। शेष सीटें अनारक्षित हैं। इनमें पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, गढ़वा, हुसैनाबाद तथा भवनाथपुर शामिल हैं।

Related Post

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में वरिष्ठ नेताओं के साथ की बैठक

Posted by - September 28, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी…
covid crimination

मप्र : श्मशानों पर लगी रही कतार, एक दिन में 18 शवों का हुआ अंतिम संस्कार

Posted by - March 31, 2021 0
भोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश में कोरोना (Covid Patients) वायरस का कहर जारी है। कोरोना से होने वाली मौतों के चलते राजधानी भोपाल…
CM Dhami

जोशीमठ की यथास्थिति से उत्तराखंड के सीएम धामी ने शाह को कराया अवगत

Posted by - January 18, 2023 0
नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को दिल्ली पहुंचकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
akhilesh-yadav

CM योगी से अखिलेश का सवाल, टीका लगाने के बावजूद स्वास्थ्यकर्मियों को कैसे हुआ कोरोना

Posted by - April 10, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सीएम…