साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

बॉलीवुड डायरेक्टर बोले- प्रज्ञा ठाकुर हैं तो बीजेपी को दुश्मनों की जरूरत नहीं…

855 0

नई दिल्ली। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में चर्चा के दौरान महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताकर एक बार फिर विवाद मोल ले लिया है। उनके बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं। प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि जब तक वह बीजेपी में हैं पार्टी को विपक्ष और दुश्मनों की कोई जरूरत नहीं है।

ओनिर ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर निशाना साधते हुए लिखा कि उन्हें पार्टी से बाहर निकाल देना चाहिए। प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर आया ओनिर का यह ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें कि बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर फिल्मी दुनिया के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अकसर समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय पेश कर ओनिर खूब सुर्खियां बटोरते हैं।

वहीं, प्रज्ञा सिंह ठाकुर की बात करें तो जब लोकसभा में द्रमुक सदस्य ए राजा ने चर्चा में भाग लेते हुए नकारात्मक मानसिकता को लेकर गोडसे का उदाहरण दिया। इस पर प्रज्ञा अपने स्थान पर खड़ी हो गईं और कहा कि ‘देशभक्तों का उदाहरण मत दीजिए’। इससे पहले भी भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताकर विवादों में रह चुकी हैं।

Related Post

फिल्म गलतियां के सेट पर मचा ड्रामा, प्रोड्यूसर विनोद दुलगांच और गौरी वानखेड़े के बीच हुई कहासुनी

Posted by - February 10, 2020 0
बॉलीवुड में कॉन्ट्रोवर्सी अक्सर होती रहती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां फिल्म की हीरोइन गौरी वानखेड़े ने …

टीएमसी पर ‘तालिबान स्टाइल’ में हमला करो- त्रिपुरा के बीजेपी विधायक का गैर जिम्मेदाराना बयान

Posted by - August 20, 2021 0
त्रिपुरा के बीजेपी विधायक अरुण चंद्र भौमिक ने तृणमूल कांग्रेस नेताओं पर तालिबानी शैली में हमला करने का आह्वान किया…