खुद को जिम्मेदार कह कर बुजुर्ग ने लगाई फांसी

खुद को जिम्मेदार कह कर बुजुर्ग ने लगाई फांसी

811 0

आलमबाग थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग ने सोमवार को पंखे के हुक में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बुजुर्ग को फंदे पर लटका देख मृतक के परिजनों ने पुलिस को कन्ट्रोल रूम पर जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस के अनुसार मृतक ने अपने मौत का दोषी खुद को ठहराते हुए परिवारजनों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने की बात लिखी है।

स्कूल मे घुस कर बच्चो को धमकी देते मिला युवक

आलमबाग थाना के भिलावां चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित 557/41 घ ओम नगर में रहने वाले करीब  68  वर्षीय बुजुर्ग रूप नारायण सक्सेना ने सोमवार दोपहर अपने घर में लगे पंखे के हुक में प्लास्टिक नेवार की पट्टी से फांसी लगा ली।  म्रतक के भतीजे ओम नगर निवासी धीरज सक्सेना ने पुलिस को घटना की जानकारी दी । सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस के अनुसार मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक ने अपने मौत का दोषी खुद को ठहराते हुए परिवारजनों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने की बात लिखी है।

 

Related Post

shubhendu and mamata

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : 10 मार्च को ममता, दो दिन बाद शुभेंदु भरेंगे पर्चा

Posted by - March 9, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सबसे चर्चित सीट नंदीग्राम के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banergy) 10…
CM Dhami

महासू मंदिर के विकास के लिए मास्टर प्लान को मंजूरी पर सीएम धामी का जताया आभार

Posted by - July 5, 2024 0
देहरादून। जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर से आए लोगों ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ( CM…

भारत की दूसरी श्रेणी की टीम की मेजबानी करना अपमानजनक’, पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज ने कह दी यह बड़ी बात

Posted by - July 2, 2021 0
13 जुलाई से श्री लंका और भारत के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है।…