Ekana Stadium

साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया का मैच बना Zero Waste Event

413 0

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में आईसीसी क्रिकेट के वन डे विश्व कप के 10वें मैच दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। इस खेल के दौरान दर्शकों ने स्टेडियम की साफ सफाई और स्वच्छता बनाए रखने में मिसाल कायम कर स्वच्छता का सन्देश दिया। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत इस अंतर्राष्ट्रीय मैच को जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में परिवर्तित करने में दर्शकों ने भी जमकर सहयोग दिया।

नगर विकास विभाग द्वारा अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर इवेंट को कचरा मुक्त बनाने तथा कचरा निस्तारण के बारे में दर्शकों को समझाया गया और स्टेडियम (Ekana Stadium) से एकत्रित लगभग 1980 किलो कचरे का पृथकीकरण कर एमआरएफ सेंटर में निस्तारण के लिए भेज दिया गया। गत 12 अक्टूबर को आईसीसी वर्ल्ड कप का 10वां मैच साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच इकाना स्टेडियम में खेला गया।

Ekana Stadium

मैच के दौरान स्टेडियम (Ekana Stadium) में फैंस ने जीरो वेस्ट को बनाकर रखा, यानी कचरा स्टेडियम में नहीं फैलाया। इस दौरान नगर विकास विभाग, स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय की टीम और नगर निगम का सफाई अमला भी मैच के दौरान स्टेडियम और उसके आसपास मौजूद रहा। इस मैच में खास बात रही कि फैंस के हाथों में किसी प्रकार से प्लास्टिक से बना कोई भी सामान नजर नहीं आया।

सीएम योगी कल करेंगे मिशन शक्ति 4.0 का आगाज, रैली का करेंगे फ्लैग ऑफ

प्लास्टिक की बोतलों को निस्तारित करने के लिए स्टेडियम (Ekana Stadium) में लगी प्लास्टिक वेंडिंग मशीन में बोतलों को डालने वाले दर्शकों को शर्ट, कैप और बैग भी पाने का मौका मिला। इस दौरान मौजूद दर्शकों को स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने कचरा मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने के उद्देश्य से जागरूक भी किया।

Ekana Stadium

वहीँ मैच के बाद स्टेडियम (Ekana Stadium) और आसपास के क्षेत्र से मशीनों व अन्य माध्यमों से एकत्रित कूड़े को नगर विकास विभाग व अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर कचरे को सैग्रिगेट कर एमआरएफ सेंटर तक पहुँचाया गया। वहीं, मैच के बाद फ्लैक्स का झोले बनाए जाने के लिए भी संकल्प लिया।

Related Post

CM Yogi

मुख्यमंत्री ने ‘काशी कोतवाल’ और बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

Posted by - April 4, 2026 0
वाराणसी। गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार सुबह बाबा विश्वनाथ व ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव का दर्शन-पूजन किया।…
Paush Purnima

आस्था का हुजूम: पौष पूर्णिमा से पहले ही संगम पहुंचकर लाखों श्रद्धालुओं ने किया महास्नान

Posted by - January 12, 2025 0
महाकुम्भनगर: महाकुम्भ में पौष पूर्णिमा (Paush Purnima) के स्नान से एक दिन पहले ही संगम तट पर आस्था का जनसैलाब…
AK Sharma

यूपी में कूड़ा प्रबंधन क्षमता को दोगुना करने की तैयारी, प्रतिदिन निकलता है 20 हजार टन कूड़ा

Posted by - July 31, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बुधवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के…
Maha Kumbh

पूरी दुनिया में महाकुम्भ की सूचनाएं प्रसारित करने का सबसे प्रमुख केंद्र बना डिजिटल मीडिया सेंटर

Posted by - January 17, 2025 0
महाकुम्भनगर : महाकुम्भ (Maha Kumbh) के अद्भुत आयोजन का जीवंत दृश्य पूरी दुनिया को दिखाने के लिए आधुनिकतम मीडिया सेंटर…