India

बॉर्डर पर ईद मुबारक, भारत ने पड़ोसी मुल्क का मुंह किया मीठा

672 0

नई दिल्ली: ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व आज पुरे देशभर में मनाया जा रहा है। इस्लाम धर्म में दूसरा सबसे बड़ा त्योहार बकरीद है। आज के दिन इस्लाम धर्म के लोग सुबह मस्जिद जाकर नमाज अदा करके बकरें की कुर्बानी देते है। आज के इस अवसर पर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित सभी बड़े नेताओं ने देशवासियो को ईद की मुबारकबाद दी है। इस दौरान भारत (India) से जुड़े सीमा पर पड़ोसी देश के सैनिकों ने मिलकर ईद की मुबारक दी।

पंजाब, राजस्थान और गुजरात में पाकिस्तान बॉर्डर पर पड़ोसी देश के सैनिकों को बकरीद के मौके पर मिठाइयां देकर मुबारक दी। वहीं बांग्लादेश बॉर्डर पर भी बीएसएफ ने ईद की मिठाइयां देकर मुबारक दी।

पंजाब के अमृतसर में अटारी वाघा बॉर्डर पर रविवार को BSF और पाक रेंजर्स ने एकदूसरे को मिठाई देकर मुबारकबाद दी। राजस्थान के बाड़मेर में भी अधिकारियों ने पाकिस्तान रेंजर्स को मिठाई आदान प्रदान किया। पाकिस्तान सीमा पर कई और जगहों पर भी बीएसएफ ने पाकिस्तानी सैनिकों को मिठाइयां दी।

देश में Covid-19 का बढ़ रहा खतरा, 24 घंटों में बढ़े इतने आंकड़े

गुजरात में पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने पाक रेंजर्स के साथ मिठाई का आदान प्रदान किया। बांग्लादेश को भी भारतीय सैनिकों ने ईद पर मिठाइयां दीं और उन्होंने भी भारत के सैनिको को मिठाई देकर मुबारकबाद दी।

 

Related Post

डेमोक्रेसी इंडेक्स में भारत 10 पायदान खिसका

डेमोक्रेसी इंडेक्स में भारत 10 पायदान खिसका, नागरिक स्वतंत्रता की वजह से लगा झटका

Posted by - January 22, 2020 0
नई दिल्ली। डेमोक्रेसी इंडेक्स की वैश्विक रैंकिंग में मोदी सरकार के लिए बीते मंगलवार को बुरी खबर आई है। द…
Dr. R. Rajesh Kumar

राज्य में किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

Posted by - February 13, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को साकार करने के लिए राज्य सरकार सुनियोजित, किफायती और नागरिक-अनुकूल आवासीय विकास…
सारा का कंप्यूटर से तेज है दिमाग

चेन्नई की सारा का कंप्यूटर से तेज है दिमाग, चंद मिनटों में हल करती है पहेली

Posted by - November 22, 2019 0
चेन्नई। दुनिया में हर क्षेत्र में कुछ नया इतिहास लिखने वाले को ही पुरस्कार दिया जाता है। ऐसी ही श्रेणी…