Edible Oil

Edible Oil: खाने के तेल में फिर आई गिरावट, देशभर में होगी एक कीमत

525 0

नई दिल्‍ली: देश में जहां एक तरफ कुछ चीजों में महंगाई हो रही है तो वहीं खाने के तेल (Edible Oil) में गिरावट हो रही हो। खाने के तेल (Edible Oil) की कीमतों को सरकार लगातार घटाने का प्रयास कर रही है। दूसरी बार सरकार ने खाने के तेल में गिरावट की है। पिछले महीने 10-15 रुपये प्रति लीटर दाम घटने के बाद अब फिर इसमें 10 रुपये की गिरावट आएगी। केंद्र सरकार ने खाद्य तेल कंपनियों को कितम घटाने के लिए स्‍पष्‍ट निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले ग्‍लोबल मार्केट में दाम बढ़ने की वजह से पिछले कुछ महीने में खाद्य तेलों के दाम आसमान छू रहे थे। अब ग्‍लोबल मार्केट में पाम सहित अन्‍य खाद्य तेलों की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है, जिसके बाद सरकार ने खुदरा बाजार में भी कीमतें घटाने की बात कही है। उम्‍मीद लगाई जा रही है कि अगले सप्‍ताह तक खाने का तेल 10 रुपये प्रति लीटर तक और सस्‍ता हो जाएगा।

बैंगन कटलेट बनाने का देखें आसान तरीका, मिलेगा लाजवाब स्वाद

देशभर में एक ही कीमत

खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने खाद्य तेल कंपनियों के साथ बैठक करके कहा कि अब ग्‍लोबल मार्केट में पाम सहित अन्‍य खाद्य तेलों की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। इसका लाभ उपभोक्‍ताओं को भी मिलना चाहिए और खाने के तेल में दाम में कटौती कीजिए। यह भी निर्देश दिए कि खाद्य तेल की कीमत देशभर में एकसमान होनी चाहिए।

केंद्रीय विद्यालय के 36 छात्र हुए कोरोना पॉजिटिव, स्कूल बंद

Related Post

कृषि मंत्री ने किसानों से की आंदोलन खत्म करने की अपील, बोले- हम हर प्रावधान पर बात करने को तैयार

Posted by - June 26, 2021 0
किसान आंदोलन को सात महीने हो चुके हैं लेकिन केंद्र सरकार और किसाननों के बीच विवाद सुलझता नजर नहीं आ…
Naresh Tikait

पश्चिमी यूपी के बाद अब योगी के गढ़ पूर्वांचल पर बीकेयू की नज़र, बस्‍ती में नरेश टिकैत किसान पंचायत 

Posted by - February 25, 2021 0
बस्‍ती। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन से पश्चिमी यूपी को जोड़ने के बाद किसान संगठनों की नज़र अब…

किसान आंदोलन के नौ महीने पूरे, आज से दो दिवसीय अधिवेशन, आंदोलन तेज करने पर बनेगी रणनीति

Posted by - August 26, 2021 0
दिल्ली की सीमाओं पर अपनी मांगों के समर्थन में किसानों के आंदोलन के आज नौ महीने पूरे होने के बाद…