रोज सुबह उठते ही खाएं सेब, होंगे हजारों फायदे

913 0

लखनऊ डेस्क। सेब, स्वास्थ्य के लिए सबसे लाभकारी फल है। रोज एक सेब खाने से आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे। रोज एक सेब खाने से आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे। सेब खाने से अल्जाइमर से लेकर कैंसर व ट्यूमर तक की बीमारी नहीं होती है। आइए जानते हैं सेब आपको किन-किन बीमारियों से दूर रखता है-

ये भी पढ़ें :-मानसून लेकर आता है ये बीमारियां, नहीं रहे सावधान तो होगा नुकसान 

1-सेब खाने से मांसपेशियों से जुड़ी बीमारी नहीं होती है। सेब में फाइबर होता है जिस वजह से पार्किंसंस रोग का खतरा कम होता है। सेब खाने से दांत स्वस्थ रहते हैं। मुंह में लार बनती है जो दातों को बैक्टिरिया की समस्या से बचाती है। सेब खाने से हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम रहता है।

2-सेब का जूस दिमाग के स्वास्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। सेब खाने से पैनक्रियाज कैंसर का खतरा कम होता है। अमेरिका के कैंसर रिसर्च के वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है। इसमें कहा गया है कि सेब खाने से अग्नाशय के कैंसर का खतरा 23 फीसदी तक कम होता है। इसके अलावा, इस फल को खाने से ट्यूमर का खतरा भी कम होता है।

3-सेब खाने से स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा भी कम होता है। सेब आपके लीवर को डेटोक्सीफाई कर देता है। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। सेब प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है जिससे संक्रमण आदि की बीमारियां जल्दी अटैक नहीं करती हैं।

4-सेब और फाइबर वाले फल खाने से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा कम होता है। सेब खाने से टाइप 2 डाइबिटीज का खतरा भी कम होता है। सेब खाने वाली महिलाओं को सेब नहीं खाने वाली महिलाओं के मुकाबले 28 फीसदी टाइप 2 डाइबिटीज का खतरा कम होता है।

Related Post

पीएम मोदी

पीएम मोदी बोले- फिर सत्ता में आए तो ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ के हो जाएंगे टुकड़े

Posted by - April 11, 2019 0
भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर हम फिर से सत्ता में आते…
उद्धव ठाकरे

कांग्रेस-एनसीपी के साथ कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर कर रहे हैं काम : उद्धव ठाकरे

Posted by - November 12, 2019 0
मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम तीन पार्टी साथ आना चाहते हैं, लेकिन हमें वक़्त नहीं दिया…