E Sreedharan

भाजपा के सभी मुद्दों से सहमत नहीं हैं मेट्रोमैन श्रीधरन, लेकिन…

811 0
नई दिल्ली । मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन  (E Sreedharan) ने हाल ही में सियासत में एंट्री की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामा। 88 वर्षीय श्रीधरन बीजेपी में तो शामिल हो गए लेकिन वो पार्टी के सभी मुद्दों से सहमत नहीं हैं। उन्होंने एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी। चैनल से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, ‘कुछ-कुछ मुद्दों पर असहमति को न देखते हुए हमें समग्रता से मामले को देखना होगा।’
यहां भाजपा नहीं तो राज्य हाथ से निकल जाएगा

चैनल से बातचीत में उन्होंने कई सवालों के ऐसे जवाब दिए, जिसमें उनकी असहमति साफ झलक रही थी या वह उन सवालों से बचना चाह रहे थे। इस क्रम में उनसे जब लव जिहाद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ मना कर दिया और कहा, ‘मैं उस विशेष विषय में जाना पसंद नहीं करूंगा। यह विवादास्पद विषय है। मैं पूरी तरह सहमत नहीं हो सकता। लेकिन आपको समग्रता में देखना होगा। हमारे यहां (केरल) अगर भाजपा जैसी पार्टी नहीं होगी, तो यह राज्य हाथ से निकल जाएगा।’

ममता बनर्जी का BJP पर वार, बोलीं- भाजपा दुनिया में ‘सबसे बड़ी लुटेरी’

 

छोटा सा बलिदान देश के लिए करना पड़ता है

वहीं, उन्होंने कश्मीर में इंटरनेट बंद करने के सवाल पर कहा, ‘यह सिर्फ छोटा सा बलिदान है, जो देश के लिए करना पड़ता है। छोटी सी बात को पहाड़ मत बनाइए। दुर्भाग्य से हमारा मीडिया ऐसा कर रहा है।’ श्रीधरन  (E Sreedharan)  ने कहा, ‘अगर मोदी प्रधानमंत्री नहीं होते तो जम्मू कश्मीर अब तक हाथ से चला गया होता।’ इस दौरान उन्होंने दावा किया कि राज्य में भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। इस चुनाव के बाद राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ही सरकार बनाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी के मुरीद हैं मेट्रो मैन

दरअसल, मेट्रो मैन ई श्रीधरन नरेंद्र मोदी (E Sreedharan) के मुरीद हैं। सात साल पहले यानी साल 2014 में उन्होंने पीएम की तारीफ में कहा था कि मोदी देश के सबसे योग्य और काबिल नेता हैं। देश का भविष्य उनके हाथों महफूज रहेगा। भाजपा का दामन थामने के बाद उन्होंने कहा था कि मैं राज्य के लिए काम करना चाहता हूं। इसलिए भाजपा में शामिल हुआ हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा में शामिल होने कोई एक दिन का फैसला नहीं है।

Related Post

Prime Minister with Peacock

देखिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेयर किया मोर के साथ यह दिलचस्प वीडियो

Posted by - August 23, 2020 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रकृति प्रेम एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये सामाने आया है। जिसमें पीएम मोदी मोर के…

7th CPC News: केंद्रीय कर्मचारियों को मिला बंपर तोहफा- DA के बाद अब TA को लेकर आया बड़ा अपडेट

Posted by - June 21, 2021 0
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है. सरकार ने करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी है।…

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. रंगराजन की पत्नी की हत्या, एक हिरासत में, दो की तलाश जारी

Posted by - July 7, 2021 0
दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमार मंगलम की मंगलवार देर रात उनके दिल्ली आवास पर…
प्रियंका -स्मृति ईरानी

लोकसभा चुनाव 2019: एक्टर तो मैं हूं, नाटक न करें प्रियंका – स्मृति ईरानी

Posted by - April 22, 2019 0
अमेठी। राहुल गांधी का प्रचार करने के लिए सोमवार यानी आज कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी पहुंची। उन्होंने…