e-GOPALA app

पीएम मोदी ने लांच किया e-GOPALA ऐप, जानें इस ऐप की खासियतें?

1690 0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के प्रत्यक्ष उपयोग के लिए एक व्यापक नस्ल सुधार बाजार और सूचना पोर्टल ई-गोपाला ऐप (E-Gopala App) लॉन्च किया है। ई-गोपाला ऐप के बारे में खुद पीएम ने ट्वीट कर कहा है कि यह हमारे मेहनती किसानों के लिए एक व्यापक नस्ल सुधार बाजार और सूचना पोर्टल प्रदान करता है। यह एक अभिनव प्रयास है, जिससे पशु पालन कृषि क्षेत्र को बहुत लाभ होगा।

क्या है E-Gopala App?

पीएम मोदी ने ट्विटर ने इस ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। इसके मुताबिक यह ऐप किसानों के प्रत्यक्ष उपयोग के लिए एक व्यापक नस्ल सुधार बाज़ार और सूचना पोर्टल है। वर्तमान में देश में पशुधन का प्रबंधन करने वाले किसानों के लिए कोई डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध नहीं है, जिसमें सभी रूपों (वीर्य, भ्रूण, आदि) में रोग मुक्त जर्मप्लाज्म की खरीद और बिक्री शामिल है।

https://twitter.com/DDNewsHindi/status/1303964626351206400

 

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 200 अरब डॉलर मार्केट कैप छूने वाली भारत की पहली कंपनी

इस ऐप के जरिए कृत्रिम गर्भाधान, पशु की प्राथमिक चिकित्सा, टीकाकरण, उपचार आदि और पशु पोषण के लिए किसानों का मार्गदर्शन किया जा सकेगा। वहीं टीकाकरण, गर्भावस्था निदान, शांत करने आदि के लिए नियत तारीख और किसानों को क्षेत्र में विभिन्न सरकारी योजनाओं , अभियानों के बारे में भी यह ऐप सूचित करेगा। ई-गोपाला ऐप इन सभी पहलुओं पर किसानों को समाधान प्रदान करेगा।

Related Post

डीजीपी

यूपी में हिंसा करने वाले नहीं बख्शे जाएगें, होगी कड़ी कार्रवाई : डीजीपी ओपी सिंह

Posted by - December 21, 2019 0
लखनऊ। संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में शनिवार को यूपी में हुई हिंसा पर डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि…
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की पीएम मोदी ने की अगवानी, राष्ट्रपति भवन में स्वागत

Posted by - November 29, 2019 0
नई दिल्ली। श्रीलंका में सत्ता की बागडोर संभालने के बाद शुक्रवार को भारत दौरे पर नवनियुक्त राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे पहुंच…
ट्रैवेलिंग फूडी सारांश

ट्रैवेलिंग फूडी सारांश में 28 फरवरी को लखनऊ में, अपने अनुभव करते हैं कलमबद्ध

Posted by - February 22, 2020 0
लखनऊ। खाने को खाकर बताने के शौकीन ट्रेवेलिंग फूडी सारांश 28 फरवरी को राजधानी में तीन दिन रहकर लखनऊ की…
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना

कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार का फैसला- गरीबों को मिलेगा दो महीने का मुफ़्त राशन

Posted by - April 23, 2021 0
नई दिल्ली।  कोरोना महामारी संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अगले दो…