Lucknow Dubagga Mandi
हरदोई रोड पर दुबग्गा सब्जी मंडी और सीतापुर रोड पर स्थित नवीन गल्ला मंडी में फुटकर बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कोरोना Corona in Lucknow) को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
मंडी पर लगी रोक
कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए मंडियों में भीड़ कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। जिला प्रशासन की मंशा है कि मंडियों में सिर्फ खुदरा दुकानदार ही सब्जी लेने जाए। इससे मंडियों में भीड़ कम होगी।
मंडी सचिव संजय सिंह ने बताया कि यह जिम्मेदारी दोनों मंडियों में व्यापारी एसोसिएशन को सौंपी गई है। यह फुटकर में ग्राहकों को सब्जी बेचने वाले व्यापारियों पर रोक लगाएंगी। इसके बाद मंडी में आधी भीड़ दिखाई देगी। मंडी के अंदर व्यापारी एसोसिएशन के लोग घूम घूम कर देखेंगे। साथ ही समय-समय पर मंडी समिति के लोग भी मंडियों में निरीक्षण करेंगे। दुबग्गा सब्जी मंडी और नवीन गल्ला मंडी में सैकड़ों छोटे व्यापारी फुटकर में सब्जी बेचकर गुजारा करते हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से उनका रोजगार खत्म होता दिख रहा है।