ड्रग्स केस का गवाह किरण गोसावी अरेस्ट, धोखाधड़ी के एक मामले में हैं दोषी

578 0

पुणे। आर्यन खान ड्रग्स केस में NCB के गवाह किरण गोसावी को हिरासत में ले लिया गया है। पुणे पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी दी। किरण गोसावी कई दिनों से गायब थे। गोसावी की गिरफ्तारी को लेकर पुणे पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। पुणे पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने बताया है कि, इसे आज पुणे के एक लॉज से धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अब इसको कोर्ट में पेश किया जाएगा।

वहीं, पुलिस हिरासत में लिए जाने से पहले गोसावी ने कहा, उनका बॉडी गार्ड रहा प्रभाकर सेल झूठ बोल रहा है। मेरा बस इतना ही अनुरोध है कि उसकी CDR रिपोर्ट का खुलासा किया जाए। मेरी सीडीआर रिपोर्ट और चैट को भी रिलीज किया जा सकता है। प्रभाकर सेल और उसके भाई की CDR रिपोर्ट और चैट भी रिलीज की जानी चाहिए, इससे सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

इसके अलावा, किरण गोसावी ने कहा, कम से कम महाराष्ट्र के एक मंत्री या विपक्ष के किसी नेता को मेरा साथ देना चाहिए। कम से कम उन्हें मुंबई पुलिस से आग्रह करना चाहिए कि मैं प्रभाकर सेल की सीडीआर और चैट रिलीज करने की मांग कर रहा हूं। एक बार प्रभाकर की रिपोर्ट सामने आ गई तो सब कुछ साफ हो जाएगा।

पुलिस ने बताया कि, किरण गोसावी को साल 2018 के एक धोखाधड़ी के मामले में हिरासत में लिया गया है। साल 2019 में पुणे पुलिस ने गोसावी को वांटेड घोषित किया था। वह तभी से गायब था और फिर आर्यन खान ड्रग्स केस में NCB के गवाह के रूप में सामने आया। हाल की में 14 अक्टूबर को पुलिस ने गोसावी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था।

Related Post

SGPGI

SGPGI में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती में सामने आया बड़ा खेल

Posted by - April 7, 2026 0
लखनऊ। चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे चिकित्सा विभाग और संजय गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल साइंसेज (SGPGI) में चिकित्सक…
Comet-25

इमरजेंसी ट्रामा फैसिलिटिज को और मजबूत करेगा COMET-25, 500 डॉक्टर्स करेंगे प्रतिभाग

Posted by - April 10, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाये…
CM Dhami

उत्तराखंड में UCC लागू करने की कवायद तेज, कमेटी ने सीएम को सौंपी नियमावली

Posted by - October 18, 2024 0
देहारादून। उत्तराखंड की बीजेपी सरकार ने समान नागरिक संहिता कानून (UCC) लागू करने की कवायद तेज कर दी है। यूसीसी…
Corona

कोरोना काल में राजनीति न हो

Posted by - May 28, 2021 0
उत्तर प्रदेश सरकार ने शासकीय, अर्द्धशासकीय तथा किसी स्थानीय प्राधिकरण के अधीन कार्यरत कर्मचारियों के हड़ताल करने पर पाबंदी को…