ड्रग केस: अर्जुन रामपाल पहुचें NCB के ऑफिस, आज होगी पूछताछ

1189 0

मनोरंजन डेस्क.    अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के बाद अब अर्जुन भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के मुंबई ऑफिस पहुचें है. मामला सुशां सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स कनेक्शन का है. इससे पहले एनसीबी अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से भी पूछताछ कर चुकी है, इसी ड्रग केस में आज अर्जुन रामपाल से भी पूछताछ हुई.

बता दें कि एनसीबी ने कुछ दिन पहले ही एक्टर अर्जुन रामपाल के घर छापा मारा था. छापेमारी में अर्जुन के घर से कुछ बैन दवाइयां बरामद हुईं थी. जिसके बाद एनसीबी ने अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को पूछताछ के लिए समन भेजा था.

आर्यन खान के बर्थडे से पहले बहन सुहाना और मॉम गौरी ने दी बधाई

साथ ही एनसीबी ने ऑस्ट्रेलियन मूल के आर्किटेक्ट पॉल बार्टल को सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया है. NCB ने बुधवार की रात बांद्रा में पॉल बार्टल के घर पर रेड की थी और समन भेज कर गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया था. तकरीबन 9 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. पॉल बार्टल पकड़े गए ड्रग सप्लायर अगिसियालोस (गैब्रिएला का भाई) और अर्जुन रामपाल का करीबी है.

ड्रग के केस में अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड का नाम तब सामने आया, जब एनसीबी को गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के भाई अगिसियालोस के पास से हशीश और एल्प्राजोलम की टेबलेट्स बरामद हुईं. अभी अगिसियालोस एनसीबी की गिरफ्त में है. NCB सूत्रों के अनुसार, उन्हें अर्जुन और गैब्रिएला के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिले हैं.

Related Post

भगवान बुद्ध के उपदेश

कोरोना महामारी काल में भी भगवान बुद्ध के उपदेश हैं प्रासंगिक : रामनाथ कोविंद

Posted by - July 4, 2020 0
नई दिल्ली । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कहा कि कोरोना जैसी महामारी ने जहां पूरी दुनिया में जिन्दगियां…
malaika arora

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की ग्लोइंग स्किन का जानें देसी नुस्खा

Posted by - August 5, 2020 0
  मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के साथ-साथ यंग और ग्लोइंग स्किन के लिए भी काफी मशहूर हैं।…
parents want teenagers friendly

अगर माता-पिता चाहते है टीनएजर्स बच्चों से दोस्ताना व्यवहार तो जानिए यह तरीका

Posted by - August 9, 2020 0
उम्र बढ़ने के साथ साथ टीनएजर्स की अपनी समस्‍याएं होती हैं,जिन्‍हें वह अक्‍सर अपने पैरेंट्स के साथ शेयर नहीं कर…