Draupadi Murmu

समर्थन मांगने द्रौपदी मुर्मू आज आएंगी लखनऊ, जगह-जगह लगे बैनर

595 0

लखनऊ: एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) इन दिनों अपने समर्थन के लिए चुनाव प्रचार कर रही है। इसी कड़ी में द्रोपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में चुनावी समर्थन मांगने के लिए आज शुक्रवार (8 जुलाई) को लखनऊ आएंगी। लखनऊ के लोकभवन में एनडीए की बैठक प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में होगी।

बीजेपी ने अपने सभी MLA, MLC लोकसभा सांसद और राज्यसभा सांसद को लखनऊ में रहने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी के आवास पर आज 8 जुलाई को प्रस्तावित बैठक में द्रोपदी मुर्मू भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी के विधायकों से मत एवं समर्थन देने की अपील करेंगी। इसके अलावा लोकभवन में सभी विधायकों और सांसदों के लिए डिनर का भी आयोजन किया है। द्रोपदी मुर्मू गैर भाजपाई दलों से भी समर्थन मांगेंगी।

Ashadh Purnima: कब है आषाढ़ पूर्णिमा? जानें स्नान-दान मुहूर्त

द्रोपदी मुर्मू आज लखनऊ आने वाली है और इसी उपलक्ष्य में सरकार और भाजपा ने स्वागत के लिए जगह-जगह बैनर लगाए गए हैं। वहीं भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में होने वाली बैठक की रूपरेखा तय कर दी गई है। बैठक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व महामंत्री संगठन सुनील बंसल संबोधित करेंगे।

पीएनबी ने पीएनबी रक्षक प्लस योजना के लिए भारतीय वायुसेना के साथ किया करार

Related Post

Mahakumbh 2025

महाकुंभ 2025: सड़क मार्ग से प्रयागराज तक सुगम यात्रा का सपना होगा साकार

Posted by - October 12, 2024 0
लखनऊ/प्रयागराज। प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ 2025 (Mahakumbh) के भव्य आयोजन के लिए योगी सरकार द्वारा की जा रही…
Makar Sankranti Snan

षटतिला एकादशी, मकर संक्रांति स्नान के लिए संगम में उमड़ा आस्था का ज्वार

Posted by - January 15, 2026 0
प्रयागराज। प्रयागराज के संगम तट पर आयोजित माघ मेले का दूसरा बड़ा स्नान पर्व ‘मकर संक्रांति’ (Makar Sankranti) माघ मेला…
Congress

मैं सत्ता के केंद्र में पैदा हुआ था लेकिन इसमें मेरी दिलचस्पी नहीं है: राहुल गांधी

Posted by - April 9, 2022 0
नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को कहा कि सत्ता के केंद्र में…