CM Dhami

डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों से बनेगा सशक्त भारत: धामी

4 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों का अनुकरण कर नया और सशक्त भारत बनाया जा सकता है।

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक न्याय की स्थापना में बाबा साहेब का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसने भारत की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत आधार प्रदान किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने दलितों, वंचितों और कमजोर वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ उन्हें समान अधिकार दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय संविधान की संरचना में उल्लेखनीय योगदान देते हुए समाज के पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की।

धामी ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्श, सिद्धांत और विचार आज भी समतामूलक, न्यायपूर्ण और समरस समाज के निर्माण के लिए प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में समानता, भाईचारा और न्याय की भावना को मजबूत कर राष्ट्र निर्माण में सभी को सहभागी बनना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और राष्ट्र विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Related Post

टोक्यो ओलंपिक में भारत भेजेगा अपना अब तक का सबसे बड़ा खिलाड़ियों का दल

Posted by - July 14, 2021 0
भारत 119 खिलाड़ियों सहित टोक्यो ओलंपिक के लिए 228 सदस्यीय दल भेजेगा। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा…
CM Dhami

केंद्र ने जारी की उत्तराखंड को 815.71 करोड़ रुपये की धनराशि, धामी ने जताया आभार

Posted by - December 23, 2023 0
देहरादून: आगामी त्योहारी सीजन एवं नववर्ष के मद्देनजर केंद्र सरकार ने राज्यों को कर हस्तांतरण राशि (Tax Devolution) की अतिरिक्त…
jitin prasad with adheer ranjan

पश्चिम बंगाल: पहले चरण के चुनाव के बाद भी कांग्रेस नेताओं में तालमेल नहीं

Posted by - March 28, 2021 0
नई दिल्ली/कोलकाता। केरल में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी वामदलों पर हमला करते रहे हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र…