High level committee activated to resolve industrial dispute in Gautam Buddha Nagar

गौतमबुद्धनगर में औद्योगिक विवाद सुलझाने को हाई लेवल कमेटी सक्रिय

40 0

गौतमबुद्धनगर: मुख्यमंत्री के निर्देश पर गौतमबुद्धनगर में उत्पन्न औद्योगिक असामंजस्य की स्थिति के समाधान के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति ने श्रमिकों और संबंधित पक्षों के साथ बहुचरणीय वार्ता शुरू कर दी है। समिति ने भरोसा दिलाया है कि श्रमिक हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और सभी कंपनियों में श्रम कानूनों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

जनपद में औद्योगिक सौहार्द, शांति व्यवस्था बनाए रखने और श्रमिकों के साथ प्रभावी संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से इस समिति का गठन किया गया है। समिति की अध्यक्षता औद्योगिक विकास आयुक्त उत्तर प्रदेश कर रहे हैं।

सोमवार को ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सभागार में समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में समिति के सदस्य अपर मुख्य सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन विभाग, सदस्य सचिव श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश, मंडलायुक्त मेरठ, जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर तथा प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में विभिन्न कंपनियों में कार्यरत श्रमिक प्रतिनिधियों की समस्याओं को विस्तार से सुना गया। श्रमिकों ने वेतन वृद्धि, साप्ताहिक अवकाश, ओवरटाइम का दोगुना भुगतान, श्रमिक हितों की सुरक्षा और सम्मानजनक कार्य वातावरण जैसी प्रमुख मांगें समिति के समक्ष रखीं।

समिति ने सकारात्मक और संवेदनशील रुख अपनाते हुए कहा कि श्रमिकों की समस्याओं का गंभीरता से अनुश्रवण किया जाएगा और न्यायोचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

समिति ने सभी श्रमिकों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण ढंग से अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौटें और किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें। केवल आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करने का आग्रह किया गया, ताकि औद्योगिक वातावरण में विश्वास, स्थिरता और सौहार्द बना रहे।

Related Post

बुर्के पर प्रतिबंध

‘आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए बुर्के पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए’- रघुराज सिंह

Posted by - February 10, 2020 0
अलीगढ़। राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने अलीगढ़ से योगी सरकार के दर्ज प्राप्त कर आए दिन विवादित बयान जारी कर…
President Murmu

गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने की गुरु गोरखनाथ की पूजा-अर्चना

Posted by - June 30, 2025 0
गोरखपुर। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु (President Murmu) ने सोमवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया।…

दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली में महासचिव प्रियंका वाड्रा, करेंगी इसका करेंगी उद्घाटन

Posted by - October 22, 2019 0
रायबरेली। दो दिवसीय दौरे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा मंगलवार यानी रायबरेली पहुंचीं। वहां कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।…
स्वाति मालीवाल का तलाक

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का तलाक, ट्विटर पर लिखी ये बात

Posted by - February 19, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का पति नवीन जयहिंद से तलाक हो गया है। इस बात…